कोरबा में आज वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण जिला कार्यालय के नए सभाकक्ष में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्
.
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल प्रमुख रूप से शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह गीत भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के मन में स्वाभिमान, साहस और संघर्ष की ज्योति जगाने वाला रहा है।
प्रधानमंत्री ने इसे केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति आदर, सम्मान और भावनात्मक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्रीय मूल्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद सभागार में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। सामूहिक स्वर में गूंजते ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ केवल एक ऐतिहासिक तिथि नहीं, बल्कि भारतीय अस्मिता और मातृभूमि के सम्मान का गौरवशाली प्रतीक है।
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज़ादी के अमृतकाल तक, हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।