Video of controversy in selection of Congress district president goes viral | कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन में विवाद का VIDEO वायरल: नियमों के अनुसार नारे नहीं लगाने पर समझाते दिखे नेता – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

Author name

October 10, 2025


मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया के दौरान विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं को संगठन के नियमों के अनुसार नारे न लगाने के बारे में समझाते हुए दिख रहे हैं।

.

हालांकि, पार्टी ने इस वीडियो में किसी भी हंगामे से इनकार किया है। वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि खड़गवां में आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम में कोई हंगामा नहीं हुआ।

जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया चल रही

कांग्रेस इस चयन प्रक्रिया को “संगठन सृजन” का नाम दे रही है। इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, सांसद फूलोदेवी नेताम, विधायक संगीता सिन्हा और प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अशोक आहूजा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ये सभी नेता जिले के ब्लॉकों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर रहे हैं। बीती रात खड़गवां ब्लॉक में रायशुमारी के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच कथित विवाद का यह वीडियो सामने आया है।

गुप्त रूप से ले रहे व्यक्तिगत राय

प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के मुख्य पर्यवेक्षक सुबोध कांत सहाय जैसे सीनियर और अनुभवी नेता पर दबाव बनाने जैसी बात सच नहीं हो सकती। जिला अध्यक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षकों द्वारा व्यक्तिगत राय गुप्त रूप से ली जा रही है।

उन्होंने कहा कि बिना किसी आधार के किसी दावेदार को कमजोर या मजबूत कहना बेतुका है। कार्यक्रम में भाग ले रहे जिला अध्यक्ष के दोनों दावेदार अशोक श्रीवास्तव और डमरू रेड्डी योग्य व्यक्ति हैं। जिला अध्यक्ष का चयन जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए गुप्त अभिमत के आधार पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (AICC) द्वारा किया जाएगा।



Source link