गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के पेंड्रा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत दमदम के मातिन दाई मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने 25 दिसंबर को तुलसी पूजन का आयोजन किया। यह आयोजन सनातन परंपरा और सामाजिक चेतना के उद्देश्य से किया गया, विशेषकर उ
.
वहीं पेंड्रा में संघ स्वयंसेवक दल के सदस्यों ने शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों के बलिदान को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने अपने संबोधन में धर्मांतरण की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से एकजुट होकर धर्मांतरण रोकने की अपील की और संगठन की ओर से इस दिशा में हर संभव प्रयास और मदद का आश्वासन दिया।

स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम में संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक संस्कारों का प्रतीक है। उन्होंने घर-घर तुलसी पूजन का आग्रह करते हुए बताया कि इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और यह भावी पीढ़ी को धर्म, प्रकृति तथा राष्ट्र से जोड़ता है।
पूजन के दौरान मातृशक्तियों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया। उन्होंने संकल्प लिया कि प्रत्येक परिवार अपने घर में तुलसी का रोपण करेगा और नियमित पूजन करेगा। इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति, स्वदेशी अपनाने और राष्ट्रहित जैसे विषयों पर भी संदेश दिए गए।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का संचालन मुकेश जायसवाल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन दमदम के सरपंच पति विनोद एक्का ने किया। हिंदू समाज के लिए लगातार कार्य करने वाले कई लोगों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर संत स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य, विहिप जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया, जिला सह मंत्री निखिल परिहार, सरपंच पति विनोद एक्का, कोषाध्यक्ष ब्रिजेश सोनी, मातृ शक्ति जिला संयोजक प्रिया त्रिवेदी, शैलेश जायसवाल, शुभम गुप्ता, शिवम साहू, भूपेंद्र चौधरी, मंडल कार्यवाह जितेंद्र शुक्ला, ब्रिजेश पूरी, राकेश त्रिपाठी, मुकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

पेंड्रा में आरएसएस ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों के बलिदान को नमन किया
पेंड्रा में संघ स्वयंसेवकों ने साहिबज़ादों को श्रद्धांजलि दी
वहीं पेंड्रा में संघ स्वयंसेवक दल के सदस्यों ने शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों के बलिदान को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान साहिबज़ादों के बलिदान की गाथा सुनाई गई। बताया गया कि बड़े साहिबज़ादे बाबा अजीत सिंह जी और बाबा जुझार सिंह जी ने चमकौर के युद्ध में लाखों मुगल सैनिकों से लड़ते हुए देश व धर्म की रक्षा में वीरगति प्राप्त की।
वहीं, छोटे साहिबज़ादे बाबा जोरावर सिंह जी (9 वर्ष) और बाबा फतेह सिंह जी (7 वर्ष) को जीवित दीवार में चुनवा दिया गया था। उन्होंने धर्म और सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए कोई समझौता नहीं किया।

इस अवसर पर चारों साहिबज़ादों के बलिदान को श्रद्धा सुमन अर्पित कर और कविता पाठ के माध्यम से याद किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रामजी श्रीवास (पूर्व अध्यक्ष, नगर पंचायत पेंड्रा), ठाकुर अनिल सिंह, पवन त्रिपाठी, रमाकांत जायसवाल और पप्पू पवार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
गुरुद्वारा साहिब की संगत ने सभी स्वयंसेवकों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल सिंह ने कहा कि चारों साहिबज़ादों का बलिदान सदैव राष्ट्र, धर्म और मानवता को प्रेरणा देता रहेगा।