Voter list revision in Durg, 56.93% received counting sheets | दुर्ग में मतदाता सूची पुनरीक्षण, 56.93% को मिले गणना पत्रक: 4 दिसंबर तक भरने की अपील, ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध – durg-bhilai News

Author name

November 13, 2025


दुर्ग जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जारी है। 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के संदर्भ में यह अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी 1520 मतदान केंद्रों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को गणना पत्र

.

बीएलओ द्वारा अब तक 56.93 प्रतिशत मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित किए गए हैं। प्रत्येक मतदाता को दो गणना पत्रक दिए जा रहे हैं ताकि जानकारी की सटीकता सुनिश्चित की जा सके। शेष मतदाताओं तक भी शीघ्र ही गणना पत्रक पहुंचाने का लक्ष्य है।

कार्य में पारदर्शिता और गति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभावार ईआरओ/एईआरओ द्वारा लगातार निगरानी और मार्गदर्शन किया जा रहा है। इस अभियान में सहयोग के लिए राजनीतिक दलों ने 2645 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मतदाताओं के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। जिन मतदाताओं के आधार और मतदाता पहचान पत्र में नाम समान हैं तथा मोबाइल नंबर लिंक है, वे voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर गणना पत्रक ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2003 की मतदाता सूची ceochhattisgarh.nic.in पर उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने नाम और पिता के नाम से विवरण खोज सकते हैं।

अब तक जिले में 350 मतदाताओं ने ऑनलाइन गणना पत्रक भरे हैं। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 4 दिसंबर 2025 तक गणना पत्रक भरकर या बीएलओ को सौंपकर इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।



Source link