![]()
.
ग्राम मिसदा में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पानी की टंकी पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ी है। निर्माण पूरा होने के बाद भी गांव में एक बूंद पानी की आपूर्ति नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।
पानी टंकी का निर्माण वर्ष 2022 में पूर्ण बताया गया था। योजना के अनुसार इस टंकी से पूरे गांव को नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन पाइपलाइन कनेक्शन, मोटर संचालन और जल वितरण व्यवस्था अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इसके कारण महिलाएं आज भी दूर-दराज के हैंडपंपों और निजी बोरों पर निर्भर हैं। उपसरपंच विनोद शुक्ला ने बताया कि पानी सप्लाई शुरू करने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।