When he refused to meet the girl, he was attacked with lethal weapons | लड़की से मिलने पर मना किया तो किया जानलेवा हमला: फरीद नगर क्षेत्र में मुस्लिम परिवार के बीच खूनी संघर्ष – durg-bhilai News

Author name

May 15, 2025


भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीद नगर में दो मुस्लिम परिवारों के बीच जमकर लाठी, डंडा, चाकू और लात घूंसे चले। झगड़े का कारण लड़की का लड़के से बात ना करना बताया जा रहा है। झगड़े में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सुपेला पुलिस ने दोनो पक्षों

.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरीद नगर में दो परिवार के बीच पुराना परिचय और घर आना जाना था। इस बीच एक घर के लड़के ने दूसरे घर की लड़की से बात करना शुरू कर दिया। दोनों की नजदीकियां देखकर जब लड़की के घरवालों ने लड़की को मना किया तो उसने लड़के से बात करना बंद कर दिया।

इससे लड़का इतना नाराज हुआ कि उसने लड़की को मारने की धमकी दी और गुस्से में आकर अपने शोसल मीडिया अकाउंट में लड़की और उसकी मां का मोबाइल नंबर डाल दिया। इसके बाद बीते बुधवार रात लड़का कुछ लोगों के साथ लड़की के घर पहुंच गया और झगड़ा करने लगा।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

जब लड़की के घरवालों ने उसका विरोध किया तो उसने चाकू, लात घूंसे और लाठी डंडे से उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस पूरी घटना में तीन लोगों को गहरी चोट आई है। उन्हें दे रात लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया।

मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल

इस पूरी वारदात का वीडियो अब शोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साप दिखाई दे रहा है कि लड़का कुछ लोगों के साथ लड़की के घर पहुंचा। वहां उसने गाली गलौज करते हुए लड़की से बात करने का दबाव बनाया। जब लड़की के घर वालों ने उसका विरोध किया तो उसने दोस्तों के साथ उनके साथ चाकू लेकर मारपीट शुरू कर दी।



Source link