राजधानी के प्राचीन महादेव घाट का जल्द स्वरुप बदलने वाला है। उज्जैन के महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर रायपुर में महादेव कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू होगा। करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से धार्मिक और पर्यटन को ध्यान रखते हुए इसे डेवलप करने की तैयारी है।
.
रविवार को रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर नगर निगम मेयर मीनल चौबे ,सभापति सूर्यकांत राठौर और रायपुर निगम कमिश्नर विश्वदीप समेत निगम अधिकारियों द्वारा महादेव कॉरिडोर का प्रेजेंटेशन को देखा गया । जिसमें महादेव कॉरिडोर के निर्माण की पूरी जानकारी बताई गई।

महादेव कॉरिडोर ड्राइंग डिजाइन का प्रेजेंटेशन को देखते विधायक राजेश मूणत, मेयर मीनल चौबे, सभापति सर्यकांत राठौर और निगम कमिश्नर विश्वदीप ।
मंदिर परिसर और नदी के घाटों को संवारा जाएगा
नगर निगम ने अलग-अलग चरण में इस काम को पूरा करेगा। पहले चरण के लिए 20 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। इसमें महादेव घाट चौक से मंदिर परिसर और नदी के घाटों को संवारा जाएगा। मंदिर से प्रवेश करने के दौरान आस-पास लगी दुकानों को हटाकर व्यवस्थित करने की तैयारी है। वही जो लोग अवैध तरीके से कब्जा कब्जा करके दुकानों का संचालन कर रहे है। उन्हें भी हटाने की तैयारी है।

इस तरह सौन्दर्यीकरण करने की तैयारी । ( प्रपोज ड्राइंग-डिजाइन)
ये काम किया जाएगा
- मौजूदा सड़क का सुधार कार्य
- महादेव कॉरिडोर के लिए मुख्य प्रवेश द्वार
- सड़क और पैदल मार्गों के दोनों ओर नई विशेष दीवारें बनाई जाएगी। जिसमें शिव जी महिमा पेंटिग तैयार की जाएगी।
- महादेव घाट में आरती और घाट पर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।
- घाट पर बोट प्वाइंट और बैठक व्यवस्था।
- जल आपूर्ति और जल निकासी प्रणाली।
- प्रस्तावित नई दुकानें
- पार्किंग एरिया डेवलप किया जाएगा।

महादेव घाट कॉरिडोर प्रस्तावित डिजाइन।
जल्द होगा काम शुरू
रायपुर मेयर मीनल चौबे ने बताया कि महादेव घाट का सौंदर्यीकरण और विकास करने का प्लान तैयार कर लिया गया है। इस स्थल का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का है। शहर के लोगों की आस्था यहां से जुड़ी है। बड़ी संख्या में यहां लोग पहुंचते है। पूरे हिस्से को एक कॉरिडोर के रूप में डेवलप किया जा रहा है।
वर्तमान में यहां अव्यवस्था रहती है। लोगों को पार्किग की सुविधा भी नहीं है। यहां के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसे डेवलप किया जाएगा। धार्मिक के साथ ही पर्यटन स्थल के रुप में इसे डेवलप करने का काम जल्द शुरू होगा।

घाट और मंदिर की ओर प्रस्तावित डिजाइन।

प्रस्तावित डिजाइन।