young man said-‘Har-Har Mahadev’ and jumped from Mahamara Anicut…VIDEO | युवक बोला-“हर-हर महादेव” और महमरा एनीकेट से लगाई छलांग…VIDEO: बचाने पुलिस और मछुआरे नाकाम, दुर्ग में शिवनाथ नदी में डूबने से हुई मौत – durg-bhilai News

Author name

August 17, 2025



दुर्ग में शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट पर युवक ने लगाई छलांग

दुर्ग में रविवार को शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट पर एक युवक ने सबके सामने “हर-हर महादेव” बोलते हुए नदी में छलांग लगा दी। हालांकि युवक को बचाने दो कांस्टेबल ने भी नदी में छलांग कर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के कारण वे उसे बचा नहीं सके। स्थ

.

नदी में डूबे युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे वहां घाट पर मौजूद लोग बना रहे थे।

घटना दुर्ग के सिटी कोतवाली का है। रविवार को शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट पर घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान शाम लगभग 4 बजे शंकर नगर बुद्ध बिहार गली का रहने वाला आकाश ताम्रकार (32 वर्ष) घाट पर केवल पैंट पहनकर रेलिंग पकड़े खड़ा था। घाट पर मौजूद लोग उसे समझाने और रोकने की कोशिश कर रहे थे।

नशे में था युवक

भीड़ में से कुछ लोग कह रहे थे कि युवक नशे में है। कुछ देर तक बातचीत चलती रही, लेकिन अचानक युवक ने दोनों हाथ जोड़कर “हर-हर महादेव” कहा और तेज बहाव वाली नदी में कूद गया।

जैसे ही युवक पानी में गिरा, लोग घबराकर चिल्लाने लगे। उन्होंने तुरंत इसकी दुर्ग कोतवाली को दी। सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली के आरक्षक हरीश राव और श्रीराम मौके पर पहुंचे और युवक को बचावे नदी में कूद गए। उन्होंने युवक तक पहुंचने की पूरी कोशिश की, लेकिन तेज धारा की वजह से असफल रहे। इसके बाद घाट पर मौजूद मछुआरे भी पानी में उतरे और काफी प्रयासों के बाद युवक को बाहर निकाला।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Source link