Youth commits suicide in Bhilai | भिलाई में युवक ने की आत्महत्या: खाली निर्माणाधीन बिल्डिंग में फंदे से लटकते मिली लाश, प्रेम-प्रसंग की आशंका – durg-bhilai News

Author name

November 19, 2025


दुर्ग में मंगलवार सुबह एक 18 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। एक खाली निर्माणाधीन बिल्डिंग में फांसी के फंद से उसका शव लटकता मिला। वह गाड़ियों की सफाई का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम-प्रसंग हो सकता है। घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र

.

मृतक की पहचान शांति नगर के रहने वाले गणेश गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गणेश घटना से एक रात पहले तक पूरी तरह सामान्य था। वह रोज की तरह घर लौटा, परिवार के साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया। उसने कभी किसी तनाव या परेशानी का जिक्र नहीं किया था।

मंगलवार सुबह अचानक सूचना मिली कि गणेश ने शांति नगर में स्थित एक खाली निर्माणाधीन बिल्डिंग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। स्थानीय लोग घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग की आशंका जता रहे हैं। जिस जगह युवक ने फांसी लगाई, वहीं पास में उसका मोबाइल भी मिला है।

लॉक स्थिति में मिला मोबाइल

कुछ लोगों ने वीडियो कॉल पर बातचीत की संभावना व्यक्त की, हालांकि पुलिस ने बताया कि मोबाइल लॉक स्थिति में मिला है। इस कारण प्रेम-प्रसंग की बात को फिलहाल संदेह के दायरे में रखा गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट- पुलिस

उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल सहित अन्य व्यक्तिगत वस्तुएं जब्त कर उनकी जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।



Source link