Youth dies while fishing in Dhamtari | धमतरी में मछली पकड़ने गए युवक की मौत: घर नहीं लौटने पर परिजनों ने की तलाश, तालाब के दलदल में फंसने की आशंका – Dhamtari News

Author name

November 16, 2025


छत्तीसगढ़ के धमतरी में मछली पकड़ने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन स्थित नाचन तालाब में हुई। युवक की पहचान 28 वर्षीय अश्वनी नेताम के रूप में हुई है।

.

जानकारी के अनुसार, अश्वनी नेताम गांव के नाचन तालाब में मछली पकड़ने गया था। यह तालाब गहरा होने के साथ ही कीचड़ और दलदल से भरा है। आशंका जताई जा रही है कि मछली पकड़ते समय वे गहरे पानी या दलदल में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाशा

जब अश्वनी काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब किनारे उसकी डंगनी (मछली पकड़ने का उपकरण) रखी मिली, जिसमें एक कछुआ भी था। उसकी साइकिल सड़क पर खड़ी पाई गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोटवार को दी, जिसने अर्जुनी पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल के चीरघर भेज दिया गया।

बताया गया है कि युवक खेत से खाना खाने के बाद मछली पकड़ने के लिए तालाब गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।



Source link