Youth murdered in Suhela fair | सुहेला मेला में युवक की हत्या: निर्दोष की मदद करने पर चाकू से वार, 7 आरोपी गिरफ्तार – baloda bazar News

Author name

October 1, 2025


बलौदाबाजार के सुहेला मेला क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने 48 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा किया है।

.

पुलिस के अनुसार, मृतक गोपाल साहू (27) ने गत 27-28 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 1 बजे मेला क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया था। उन्होंने मोबाइल टॉर्च जलाकर आरोपियों का पीछा भी किया।

मेला क्षेत्र से दूर एक सुनसान जगह पर आरोपियों ने गोपाल को घेर लिया। उन्होंने चाकू से गोपाल के सीने, पेट और जांघ में कई घातक वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों और गहन जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्य ठाकुर (19), ठाकुर पाल (20), समीर वर्मा (18), रोशन यादव (23), निखिल ध्रुव (19) और दो नाबालिग शामिल हैं। एसपी गुप्ता ने बताया कि मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के बाद सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्हें 1 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया।



Source link