अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 मौंते:बलौदाबाजार नेशनल हाईवे 130बी पर हादसा; शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहा था परिवार

Author name

January 30, 2026




बलौदाबाजार जिले में नेशनल हाईवे 130 पर एक सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। गुरुवार (29 जनवरी) रात सेल गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। मृतक तुरकीनडीह गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, वे एक शादी के लिए लड़की देखकर वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में स्पीड और लापरवाही हादसे का कारण बनी।



Source link