छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की:शराब पीकर गाली-गलौज करता था, जमीन बंटवारे पर झगड़ा बढ़ा, तो लोहे के एंगल से मारा, मौत

Author name

January 14, 2026




जांजगीर-चांपा के ग्राम पुटपुरा में घरेलू विवाद और जमीन बंटवारे को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की लोहे के एंगल से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी चंद्रहास टैगोर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी जेपी गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चंद्रभूषण टैगोर (28 वर्ष) के भाई चंद्रमाणी टैगोर ने बताया कि चंद्रभूषण रोजाना शराब पीकर घर में गाली-गलौज करता था। वह अक्सर घरेलू बातों और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद करता था, जिसे समझाने के बावजूद वह नहीं मानता था। शराब के नशे में मां से कर रहा था गाली-गलौज 13 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे चंद्रभूषण शराब के नशे में धुत होकर छोटे भाई चंद्रहास और अपनी मां को लगातार गाली-गलौज कर रहा था। वह जमीन बंटवारे को लेकर भी विवाद कर रहा था। समझाने के बाद भी जब वह शांत नहीं हुआ, तो इससे परेशान होकर चंद्रहास (26 वर्ष) ने पास रखे लोहे के एंगल से चंद्रभूषण के सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में चंद्रभूषण गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सिटी कोतवाली थाने में आरोपी चंद्रहास टैगोर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने भागते हुए आरोपी को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और हत्या में प्रयुक्त लोहे के एंगल को भी जब्त कर लिया गया है।



Source link