![]()
बिलासपुर में रंगोत्सव पर पानी की कमी नहीं होगी। इसके लिए निगम प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। जल विभाग तीन टाइम पानी की सप्लाई करेगा। वहीं स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए सिम्स प्रबंधन ने व्यापक तैयारी की है। होली के दिन अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड कंपनी की ओर से पर्व के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए समूचित अमले के साथ शिकायत केंद्रों को अलर्ट मोड में रखा गया है। होली के मौके पर शहर के लोगों को नगर निगम मंगलवार 4 मार्च को सुबह-शाम की नियमित पानी सप्लाई के अलावा दोपहर 12 से 2 बजे तक अतिरिक्त पानी सप्लाई करेगा। निगम प्रशासन ने होली पर पेयजल की अतिरिक्त सप्लाई के लिए नल जल विभाग के प्रभारी सहित पंप ऑपरेटरों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होने के आदेश दिए हैं। इसके लिए 150 से अधिक पंप ऑपरेटरों की ड्यूटी लगाई है। इस दिन सुबह 6:00 बजे से 9 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 2:00 बजे तक और शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक पानी की सप्लाई की जाएगी। समय पर पानी न मिले तो करें शिकायत आपात स्थिति या शिकायत के लिए नगर निगम कार्यालय विकास भवन के प्रथम तल पर केंद्रीय कंट्रोल रूम (07752-471224) स्थापित किया गया है। यहां सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रियाज हुसैन (7000200800) और दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रेमनारायण जायसवाल (7470357576) तैनात रहेंगे। इसी तरह क्षेत्रवार शिकायतों के लिए जोन स्तर पर भी अधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं। जोन 1 (सकरी) में हितेश मक्कड़ (9907826133), जोन 2 (तिफरा) में आशीष कुमार गुप्ता (7987003705), जोन 3, 4, 5 (पंप हाउस) में भूषण पैकरा (7745902646) एवं धर्मेन्द्र जोशी (9827994849), जोन 6 (तोरवा) में चन्द्रशेखर साहू (8770705880), जोन 7 (सरकंडा) में गोपाल अग्रवाल (9340969140) और जोन 8 (कोनी) में देवनारायण मरकाम (8770786315) से संपर्क किया जा सकता है। होली पर सिम्स में हाई अलर्ट, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सुविधा होली पर्व पर शहर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए सिम्स प्रबंधन ने व्यापक तैयारी की है। चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में डीन ने विशेष बैठक ली, जिसमें में निर्णय लिया गया कि होली के दिन अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे हाई अलर्ट पर रहेंगी। डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और एमएस डॉ. लखन सिंह ने स्पष्ट किया कि मरीजों के उपचार में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एमएस डॉ. लखन सिंह ने सभी विभागाध्यक्षों को कैजुअल्टी में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की अतिरिक्त ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं, लड़ाई-झगड़ों और रंगों से होने वाली एलर्जी को देखते हुए जरूरी दवाइयों, पट्टियों और लाइफ सपोर्ट उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है। वार्डों में भर्ती मरीजों की निगरानी के लिए डॉ. आरती पांडे, डॉ. संगीता रमन जोगी को जिम्मेदारी दी गई है। नर्सिंग अधीक्षक सरिता बहादुर को निर्देशित किया गया कि कोई भी स्टाफ बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित न रहे। डॉ. प्रतीक कुमार, डॉ. ओपी. राज, डॉ. अमित ठाकुर, डॉ. समीर पैकरा तथा नर्सिंग स्टाफ उज्जवला दास, पुष्पलता शर्मा और नेहा उड़ान को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सिम्स प्रशासन ने केमिकल रंगों और नशे में ड्राइविंग से बचने की अपील भी की है। होली के दिन बिजली बंद होने पर यहां करें शिकायत छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक एके अम्बस्थ ने बताया कि पर्व के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए समूचित अमले के साथ शिकायत केंद्रों को अलर्ट मोड में रखा गया है। वितरण कंपनी का कॉल सेंटर और फ्यूज ऑफ कॉल सेंटर सामान्य दिनों की तरह कार्य करेंगे। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए केंद्रीकृत कॉल सेंटर 1912 चौबीसों घंटे सक्रिय है, जहां हिंदी, अंग्रेजी और छत्तीसगढ़ी में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा बिजली मितान बॉट व्हाट्सऐप नंबर 9425551912 पर भी संपर्क किया जा सकता है। शहर के फ्यूज कॉल सेंटर नेहरूनगर – 7089905378, बृहस्पतिबाजार (इंदूचौक) – 8871581532, गोलबाजार – 07752-427035, सरकंडा – 6232047137, कोनी – 9425532398, व्यापार विहार – 07752-427032, पीजीबीटी – 07752-427040, तोरवा – 07752-427039, राजकिशोर नगर – 07752-240033, सिरगिट्टी सेक्टर 1 – 9407689424, तिफरा – 9826134802, बहतराई – 9691040894 एवं सकरी – 9171884534 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
Source link