भाजपा सांसद-भोजपुरी गायक मनोज तिवारी मैनपाट में हुए हैरान:कहा-शिमला से बेहतर पर्यटन स्थल बनने की क्षमता, तीन सालों में दिखेगा परिवर्तन

Author name

February 13, 2026




मैनपाट महोत्सव में पहुंचे भाजपा सांसद एवं भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने कहा कि वे मैनपाट पहुंचने के बाद वे हैरान रह गए। पहली बार सुना कि यहां एक ऐसी जगह है जहां पानी उल्टी दिशा में बहती है और न्यूट्रल गाड़ी को छोडऩे पर खुद उपर की ओर चढ़ती है। मैनपाट में शिमला से बेहतर पर्यटन की क्षमता रखता है। मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा विजन है। मैनपाट महोत्सव 2026 में मनोज तिवारी पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पहुंचे हैं। वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ रायपुर से अंबिकापुर पहुंचे और शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। पत्रकारों से चर्चा करते हुए मनोज तिवारी ने भोजपुरी भाषा में कहा कि ‘इहां पानी नीचे से ऊपर जा ता, न्यूट्रल गाड़ी ऊपर खिंचा ता।’ उन्होंने कहा कि ये दोनों ऐसी बाते हैं जो मैं भी नहीं जानता था। शिमला से अधिक संभावना
मनोज तिवारी ने कहा कि मैनपाट जिसे हम छत्तीसगढ़ का शिमला कहते हैं, यह वास्तव में शिमला से भी ऊपर बनने की क्षमता रखता है। पत्रकारों द्वारा मैनपाट में बाक्साइट माइंस की स्वीकृति दिए जाने को लेकर सीएम से किए गए सवालों पर चर्चा करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ बातें आप लोगों ने सीएम के सामने रखीं, मैंने भी सुना। मैं सीएम के साथ रायपुर से यहां आया हूं। सीएम का एक बड़ा विजन है। मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की सारी आकांक्षाएं पूरी करने को तैयार हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि मेरे जीवन के 32 साल संगीत के हो गए। मैनपाट में जब 2 बजे आया तो ठंडी लग रही थी। ऐसी स्थिति में इस जगह को देश का बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट बनने का हक है। कांग्रेस ने सिर्फ लूटा
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वे तीन बार के सांसद हैं और पीएम मोदी के साथ काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने ऐसा कौन का कुकर्म है जो नहीं किया। मैनपाट का विकास नहीं होने को लेकर उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि यहां कांग्रेस के विधायक थे, इसलिए मैनपाट का विकास नहीं हो सका। इस सरकार के अगले तीन साल में आपको परिवर्तन दिखेगा।



Source link