रायपुर जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट दक्ष:अधिकारी सीख रहे डिजिटल कामकाज, कई बैच में हो रही ट्रेनिंग

Author name

February 10, 2026




डिजिटल कामकाज को आसान और मजबूत बनाने के लिए रायपुर जिला प्रशासन ने ‘प्रोजेक्ट दक्ष (हम होंगे स्मार्ट)’ शुरू किया है। यह पहल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर की गई है, जिसका उद्देश्य सरकारी कामकाज को ज्यादा सरल, तेज और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। इस योजना के तहत जिले के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 16 जुलाई 2025 से शुरू हुआ है। हर बैच में 25-25 लोगों के दो समूहों को नियमित रूप से ट्रेनिंग दी जा रही है।
अब तक 132 बैचों में 2245 अधिकारी और कर्मचारी इस प्रशिक्षण को पूरा कर चुके हैं। प्रशिक्षण के दौरान ई-ऑफिस, ऑनलाइन कामकाज, डिजिटल टूल्स और नई तकनीकों के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि प्रोजेक्ट दक्ष से सरकारी सेवाएं ज्यादा पारदर्शी होंगी और काम तेजी से होगा। इससे आम लोगों को समय पर और बेहतर सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।



Source link