![]()
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सड़क किनारे नहर के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश मिली है। युवती की पहचान रायपुर के चंचला साहू के रूप में हुई है। चंचला 30 जनवरी से लापता थी। रिश्तेदार ने बताया कि युवती 14 दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से भाग गई थी। वहीं, 2 फरवरी को चंचल के पड़ोस में रहने वाले सुमन नागरची नाम के युवक का शव उसके गरियाबंद के ग्राम धूमा वाले घर के बाहर बाड़ी में पेड़ पर लटका पाया गया था। सुमन भी 30 जनवरी से लापता था। राजिम थाना में उसकी भी गुमशुदगी दर्ज थी। जांच में पता चला कि सुमन की आखिरी कॉल चंचला साहू के पास आई थी। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि सुमन और चंचला के बीच छह महीने पहले अफेयर था, लेकिन पिछले छह महीनों से दोनों की बातचीत बंद थी। सुमन रायपुर में अपने मामा के घर रहकर पिकअप ड्राइवर का काम करता था। वहीं चंचला साहू उसके पड़ोस में रहती थी। यह मामला राजिम थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला घटना गरियाबंद जिले में श्यामनगर-देवरी मार्ग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में पिछले दो-तीन दिनों से तेज बदबू आ रही थी। ग्रामीणों को संदेह हुआ। उन्होंने शनिवार सुबह जहां से बदबू आ रही थी, वहां जाकर देखा तो नहर किनारे झाड़ियों के पास शव दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। 30 जनवरी से रायपुर से लापता थी युवती जांच में शव की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रूप में हुई है। युवती 30 जनवरी से लापता थी। रिश्तेदार ने बताया कि युवती 14 दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से भाग गई थी। इसके बाद परिजनों ने टिकरापारा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चंचल की मौत का सुमन से क्या है कनेक्शन दरअसल, युवती की लाश मिलने से 12 दिन पहले यानि 2 फरवरी को चंचल के पड़ोस में रहने वाले 28 वर्षीय सुमन नागरची का शव भी उसके ग्राम धूमा स्थित घर की बाड़ी में पेड़ पर लटका मिला था। परिजनों के अनुसार, सुमन भी 30 जनवरी से लापता था। सुमन शादीशुदा था, लेकिन विवाद के बाद पत्नी को छोड़ दिया था। वो रायपुर टिकरापारा के संतोषी नगर इलाके में अपने मामा के घर रहकर पिकअप ड्राइवर का काम करता था। पुलिस अब दोनों मौतों को जोड़कर जांच कर रही है। हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी युवती के शव की हालत को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवती के कॉल डिटेल्स सहित अन्य पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू ने कहा कि श्याम नगर देवरी मार्ग पर पुल के नीचे नहर के पास रायपुर निवासी युवती की सड़ी-गली लाश मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि युवती की हत्या हुई थी या आत्महत्या। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें वेलेंटाइन वीक में कपल का सुसाइड, लिव इन में थे:शादी के लिए लड़के की उम्र कम थी, घर वालों ने रुकने कहा, लगाई फांसी छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वेलेंटाइन वीक में लिव इन में रह रहे एक कपल ने शादी में हो रही देरी के कारण सुसाइड कर लिया। लड़का 18 साल का था, वहीं लड़की भी बालिग हो चुकी थी। लड़की का कहना था कि उसकी बदनामी हो रही है। परिजनों ने शादी के लिए हां कह दिया था, लेकिन लड़के की उम्र 21 साल नहीं होने के कारण रुके हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…
Source link