मां गंगा महानदी की महाआरती महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय

Author name

March 27, 2025


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नदियां किसी भी संस्कृति की जीवंत प्रतीक होती हैं। नदियां केवल बहता पानी नहीं बल्कि इसके साथ बसे समाज के सांस्कृतिक और धार्मिक मूल्यों की पहचान होती हैं। भारतीय संस्कृति में नदियों को जीवनदायिनी कहा गया है। मानव सभ्यता को पीढ़ी दर पीढ़ी सींचती संवारती इस अमूल्य विरासत रूपी नदियों को सहेजने का भाव हम सभी के अंदर एक कर्तव्य के रूप में पल्लवित हो।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 13 Nov 2024 12:03:53 AM (IST)

Updated Date: Wed, 13 Nov 2024 12:03:53 AM (IST)

मां गंगा महानदी की महाआरती महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय

HighLights

  1. आयोजन में गंगा आरती दरहाघाट का लोकार्पण किया
  2. मातृशक्ति महिलाएं बड़ी संख्या में रही उपस्थित
  3. साध्वी प्रज्ञा देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया

नईदुनिया न्यूज, डभरा, सक्ती : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को सक्ती जिले के चंद्रपुर प्रवास पर रहे। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में मां चन्द्रहासिनी के दर्शन कर विधिविधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे महानदी के तट पर आयोजित मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी की महाआरती महोत्सव में शामिल हुए।

उन्होंने चित्रोत्पला गंगा महानदी की महाआरती की। इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सीएसआर मद से निर्मित गंगा आरती दरहाघाट का लोकार्पण किया। महाआरती में मातृशक्ति महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

मुख्यमंत्री साय ने गंगा आरती के अवसर पर सभी को देवउठनी एकादशी की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक दशक पहले इस भव्य आयोजन के शुभारंभ का सौभाग्य मुझे मिला था। आज पुनः यहां आने का मौका मिला है।

महानदी छत्तीसगढ़ के लिए जीवनदायिनी है। इससे जनजीवन को जल तो मिल रहा है, इसके साथ ही यह प्रदेश में ऋषि परम्परा की साक्षी भी है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। प्रभु श्री राम का ननिहाल है। अब अयोध्या में उनका भव्य मंदिर बन चुका है। प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बने हैं।

छत्तीसगढ़ से भी लोग अयोध्या में सेवा दे रहे हैं। यहां के डाक्टर अभी भी वहां निःशुल्क सेवा दे रहे हैं। राम लला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर रहे हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि तीर्थ यात्रा योजना को पुनः शुरू करने जा रहे हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के पांच शक्तिपीठों के कारिडोर बनाने का भी काम कर रहे है।

साध्वी प्रज्ञा देवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, गोकुलानंद पटनायक, संतराम यादव, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, मातृशक्ति महिलाएं, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।



Source link