इंदौर में छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या, बेसहारा पत्नी ने CM विष्णुदेव साय से लगाई गुहार; मिला मदद का आश्वासन

Author name

February 14, 2026


सक्ती जिले के ग्राम देवरघटा थाना हसौद निवासी भोजराम नारंगे की मध्यप्रदेश के इंदौर में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक मजदूरी करने के लिए इंदौर गया ह …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 14 Feb 2026 03:58:32 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Feb 2026 03:58:32 PM (IST)

इंदौर में छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या, बेसहारा पत्नी ने CM विष्णुदेव साय से लगाई गुहार; मिला मदद का आश्वासन
इंदौर में सक्ती के मजदूर की हत्या।

HighLights

  1. इंदौर में सक्ती के मजदूर की हत्या।
  2. परिवार ने लगाई CM से मदद की गुहार।
  3. मुख्यमंत्री से फोन पर कराई बात।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर-चांपा। सक्ती जिले के ग्राम देवरघटा थाना हसौद निवासी भोजराम नारंगे की मध्यप्रदेश के इंदौर में हत्या का मामला सामने आया है। मृतक मजदूरी करने के लिए इंदौर गया हुआ था। घटना इंदौर के लक्ष्मी नगर स्थित भागीरथ पोरा क्षेत्र की बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही गांव और स्वजन में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि भोजराम नारंगे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए कुछ समय पूर्व इंदौर गया था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। परिवार के सदस्यों के अनुसार वह नियमित रूप से घर खर्च के लिए पैसे भेजता था। अचानक उसकी हत्या की खबर मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जैजैपुर के पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा ने मृतक के स्वजन से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक की पत्नी की फोन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बात कराई। बातचीत के दौरान मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति दो बच्चों को घर में छोड़कर रोजी-रोटी कमाने बाहर गए थे और अब परिवार बेसहारा हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता और न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देने की बात कही है। उधर इंदौर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्वजन मृतक के शव को गृहग्राम लाने की तैयारी में जुटे हैं।



Source link