जनजातीय गौरव दिवस पर प्रतिभावान छात्र-छात्राएं व खिलाड़ियों का सम्मान

Author name

March 26, 2025


केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रथम चरण में आवासहीन हितग्राहियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऐसे हितग्राही जिन्हें प्रथम चरण में आवास की सुविधा नहीं मिल पाई है, और जो अभी तक आवास की सुविधा से वंचित है, उन्हें द्वितीय चरण प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हांकित किया।

By komal Shukla

Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 12:54:36 AM (IST)

Updated Date: Sat, 16 Nov 2024 12:54:36 AM (IST)

जनजातीय गौरव दिवस पर प्रतिभावान छात्र-छात्राएं व खिलाड़ियों का सम्मान

HighLights

  1. 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का हुआ शुभारंभ
  2. बिहार के आयोजन का वर्चुअल प्रसारण
  3. जनताजीय समाजके विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर चांपा : बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित आडिटोरियम में सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप, शेषराज हरबंश, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार के जमुई में आयोजित जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से दिखाया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राएं एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मान और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का शुभारंभ किया गया। इसके साथ स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े ने भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल जंगल जमीन की सुरक्षा के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आज हम यहां इकट्ठे हुए हैं। आज उनके साहस और संघर्ष को स्मरण करने का दिन है। हमारे माटी के वीरो ने देश एवं संस्कृति की रक्षा के लिए जो वीरतापूर्ण संघर्ष किया, आज भी हमारी प्रेरणा का स्रोत है।

इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण का शुभारंभ हो रहा है, अब शहरी क्षेत्रों आवासहीन परिवारों को पक्का आवास मिलेगा। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि देश की आज़ादी की लड़ाई में भगवान बिरसा मुंडा का अमूल्य योगदान था। भगवान बिरसा मुंडा हमारे गौरवाशाली इतिहास के नायक हैं।

उन्होंने झारखंड से नेतृत्व किया था एवं पूरे देश को स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी। विधायक पामगढ़ शेषराज हरबंश ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा प्रकृति के संरक्षक थे और उन्हें धरती आबा के नाम से संबोधित करते है। उन्होंने जल जंगल और जमीन के रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित किया।

हमे उनसे प्ररेणा लेकर जल जंगल ज़मीन का संरक्षक बनना चाहिए। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, समर्पण एवं देश भक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका एवं प्रेरणादायक विरासत का उल्लेख किया।

इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के हितग्राही सर्वेक्षण योजना की विस्तृत जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालक व्याख्याता दीपक यादव ने किया। कार्यक्रम में गुलाब सिंह चंदेल, जिला पंचायत सदस्य कुसुम कमल साव, नगर पालिका जांजगीर-नैला उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, इंजी. रवि पांडेय, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकगण उपस्थित थे।



Source link