हर महिला के नाम से जना बैंक, एलएनटी बैंक, बेल स्टार बैंक, एसबीसीएल बैंक आदि से 40 लाख 42 हजार निकाल लिए और महिलाओं को चार हजार रूपये बाकी पैसे लेकर फरार हो गए। पीड़िता लक्ष्मन बाई सूर्यवंशी के अनुसार महिलाओं को लोन निकालने की जानकारी तब हुई जब किस्त जमा नहीं हुआ और बैंक कर्मचारी किस्त वसूली के लिए उनके घरों के चक्कर काटने लगे।
By komal Shukla
Publish Date: Tue, 26 Nov 2024 12:53:57 AM (IST)
Updated Date: Tue, 26 Nov 2024 12:53:57 AM (IST)

HighLights
- कलेक्टोरेट परिसर में विधायक ब्यास कश्यप से महिलाओ ने की चर्चा
- फ्लोरा फाउंडेशन मैक्स कंपनी ने महिलाओं के साथ की धोखाधड़ी
- महिलाओं धोखाधड़ी कर राशि को अपनी कंपनी के खाते में जमा करा लिया
नईदुनिया न्यूज, जांजगीर- चांपा : फ्लोरा फाउंडेशन मैक्स कंपनी में काम करने वाले लोगों ने जिले की हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर और जीवकोपार्जन को बेहतर बनाने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की है। ठगी की शिकार हुई महिलाएं सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंची और कलेक्टर को समस्या बताकर न्याय की गुहार लगाई हैं।
इस दौरान महिलाओं ने विधायक ब्यास कश्यप को भी महिलाओं ने किस तरह कंपनी के एजेंटों ने उनके नाम पर धोखाधड़ी की है इससे अवगत कराया। उधर कोरबा में कंपनी के डायरेक्टर की गिरप्तारी के बाद चांपा के कार्यालय को बंद कर एजेंट फरार हो गए हैं।फ्लोरा फाउंडेशन मैक्स कंपनी कोरबा के एजेंटों और संचालक ने महिलाओं के नाम से करोड़ों रुपये लोन की राशि निकाल ली।
जिसके बाद राशि को अपनी कंपनी के खाते में जमा करा लिया। महिलाओं को छोटे छोटे व्यवसाय का सपना दिखाकर विभिन्न बैंकों से लोन दिलवाए थे। सभी महिलाएं जिले के चांपा, पामगढ़ की निवासी है। कलेक्टारेट पहुंची ग्राम बसंतपुर की पीड़ित महिला अहिल्या चौहान ने बताया कि कोरबा और जांजगीर जिले की महिलाएं जुड़ी हैं, उन्होंने यह भी बताया कि करीब 10 से 11 करोड़ रुपए अब तक जमा किया जा चुका हैं।
ग्राम रोगदा की महिला का कहना हैं कि बैंक ने जो किस्त बांधा हैं उसे या तो कंपनी पटाए या फिर पैसा उन्हें वापस करे। पामगढ़ थाना क्षेत्र के भड़ेसर की महिलाओं की चार हजार फ्री मिलने का लालच देकर भावेश नाम के व्यक्ति ने लगभग 15 लाख रूपए का फर्जीवाड़ा कर लिया।