तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत, चप्पल देखकर पता चला, परिवार में छाया मातम

Author name

July 12, 2025


CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में तालाब में डूबने से एक साथ चार बच्चों की मौत हो गई है। तालाब में चारों बच्चे नहाने गए थे और इस बीच बच्चे नहाते-नहाते अचानक गहराई में चले गए। बच्चों की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी और मातम फैल गया, साथ ही परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

By Mohan Kumar

Publish Date: Sat, 12 Jul 2025 07:23:30 PM (IST)

Updated Date: Sat, 12 Jul 2025 07:23:30 PM (IST)

तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत, चप्पल देखकर पता चला, परिवार में छाया मातम
तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत
  2. शाम को निकाले गए चारों बच्चों के शव
  3. बच्चों की मौत से पूरे इलाके में मची सनसनी

नई दुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर चांपा: जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसतरा से एक बड़ी खबर सामने आई हैं, जहां तालाब में डूबने से एक साथ चार बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को चारों बच्चे स्कूल से आने के बाद तालाब में नहाने गए थे कि तभी बच्चों के साथ यह हादसा हुआ। चारों बच्चे की उम्र लगभग 5 साल से 8 साल के बीच है। जानकारी के अनुसार बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसतरा के तालाब में चारों बच्चे नहाने गए थे और इस बीच बच्चे नहाते-नहाते अचानक गहराई में चले गए।

तालाब के किनारे चप्पल से पता चली सच्चाई

वहीं इस दौरान एक बच्चा गहराई में चले जाने से डूबने लगा। जब वह बच्चा चिल्लाने लगा तो दूसरे बच्चे भी उसके पास उसे बचाने के लिए पहुंचे और इस बीच चारों बच्चे डूब गए। इस घटना की जानकारी तब मिली जब कुछ लोगों ने देखा कि तालाब के किनारे चप्पल पड़े हुई हैं। आशंका यह हुई कि जो लोग नहाने आए थे, वे डूब गए हैं। उसके बाद गांव के लोगों ने डूबे हुए बच्चों का पता लगाने का प्रयास किया। देर शाम तक चारों बच्चों के शव निकाले गए।

परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल

चारों मृतक बच्चे अलग-अलग परिवार के थे। इन बच्चों का नाम पुष्पांजलि श्रीवास 8 साल, अशिका यादव 6 साल, तुषार श्रीवास 5 साल, ख्याति केवट है। बच्चों की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी और मातम फैल गया, साथ ही परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।



Source link