जांजगीर-चांपा के नैला दुर्गा पंडाल में सुरक्षा के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने युवाओं के हाथों से लगभग दो हजार स्टील के कड़े उतरवाए, जो हथियार के रूप में इस्तेमाल हो सकते थे। इसके अलावा चार चाकू भी जब्त किए गए। यह कार्रवाई नवरात्र पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए की गई है, जिसमें संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र रखी जा रही है।
Publish Date: Tue, 30 Sep 2025 10:16:57 AM (IST)
Updated Date: Tue, 30 Sep 2025 10:35:17 AM (IST)

HighLights
- नैला दुर्गा पंडाल में एक्शन दो हजार कड़े युवाओं से उतरवाए गए।
- संभावित हथियार के रूप में उपयोग होने वाले कड़े और चाकू जब्त।
- सुरक्षा और धार्मिक माहौल बनाए रखने को पुलिस की सतत पेट्रोलिंग।
नैला पंडाल मेले में पुलिस पेट्रोलिंग
युवकों से कड़े निकलवाए