धोखाधड़ी का फरार मुख्य आरोपित मुंबई से गिरफ्तार

Author name

March 23, 2025


विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपित गोपाल कृष्ण कश्यप को 11 फरवरी 2023 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। वहीं प्रकरण के मुख्य आरोपित धरम वर्मा फरार था। जिसे शिवरीनारायण पुलिस की टीम ने मुम्बई महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में शिवरीनारायण थाना प्रभारी सागर पाठक, सउनि नरेन्द्र शुक्ला, आरक्षक प्रवीण कुमार साहू शामिल थे।

By komal Shukla

Publish Date: Sat, 23 Nov 2024 12:25:11 AM (IST)

Updated Date: Sat, 23 Nov 2024 12:25:11 AM (IST)

धोखाधड़ी का फरार मुख्य आरोपित मुंबई से गिरफ्तार

HighLights

  1. मामा भांजा ने मिलकर 16 लाख रुपये की थी ठगी
  2. प्रकरण के एक आरोपित को भेजा जा चुका है जेल
  3. यशवंत बंजारे की रिपोर्ट पर पुलिस ने की कार्रवाई

नईदुनिया न्यूज,शिवरीनारायण: नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार मुख्य आरोपित को शिवरीनारायण पुलिस ने मुंबई महाराष्ट्र से गिफ्तार किया है।शिवरीनारायण थाना के एएसआई नरेन्द्र शुक्ला ने बताया कि पचरी निवासी यशवंत बंजारे ने 10 फरवरी 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि गंगाजल निवासी गोपाल कृष्ण कश्यप ने अपने मामा धरम वर्मा जो मुंबई में रहता है और उसका जगदलपुर के एनएमडीसी के ज्वाईनिग डायरेक्टर से जान पहचान होने और नौकरी लगाने की बात कही थी।

जिस कारण से यशवंत बंजारे व उसका भाई जशवंत बंजारे एवं उसके चाचा का लड़का राजकमल के एनएमडीसी स्टील प्लांट जगदलपुर में नौकरी लगाने के लिए तीनों से 20 बीस लाख रुपये की मांग की थी। गोपाल कृष्ण कश्यप की बातों में आकर अलग किस्तों में नगदी एवं फोन पे के माध्यम से 16 लाख 15 हजार रूपए दिए थे। इसके बाद धरम वर्मा ने आठ जनवरी 2023 को गुजरात में इटरब्यू है कहकर बुलाया किन्तु इंटरव्यू नहीं हुआ।

पूछने पर बाद में इंटरव्यू होगा कहकर वापस भेज दिया था। नौकरी नहीं लगने से पैसा वापस मांगने पर आरोपितों द्वारा आनाकानी किया जा रहा था। यशवंत बंजारे की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में भादवि की धारा 420, 34 कायम कर विवेचना में लिया गया था।



Source link