जिले में 101 समितियां के द्वारा 129 खरीदी केंद्रों के माध्यम से खरीदी की जाएगी। जिले में गुरूवार 14 नवंबर से समर्थन मूल्य में धान समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरु हुई। पहले दिन धान बेचने के लिए अकलतरा, जावलपुर, मेंहदी, सरखों, हरदी, सलखन, भिलौनी और भैंसतरा में एक किसानों ने टोकन कटाया था मगर अकलतरा, जावलपुर, मेंहदी को छोड़कर किसी भी केंद्र में धान की आवक नहीं हुई।
By komal Shukla
Publish Date: Fri, 15 Nov 2024 12:28:47 AM (IST)
Updated Date: Fri, 15 Nov 2024 12:28:47 AM (IST)

HighLights
- आफलाइन एक भी किसानों ने नहीं कटाया टोकन
- सोमवार 18 नवंबर को आनलाइन बेच सकेंगे धान
- समिति केंद्र जावलपुर में किसानों का किया सम्मान
नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर – चांपा : जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदने के लिए 129 केंद्र बनाए गए हैं। राज्य शासन द्वारा 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरूआत हुई मगर पहले दिन किसानों ने धान बेचने में रूचि नहीं दिखाई यही वजह है कि 129 में से मात्र तीन केंद्रों में ही बोहनी हुई।
जहां किसानों से 59 क्विंटल धान की खरीदी की गई। जबिक जिले के एक भी केंद्र में धान बेचने के लिए किसानों ने टोकन नहीं कटाया। तीन दिन की अवकाश के बाद सोमवार 18 नवंबर को धान खरीदी होगी तब जो किसान आनलाइन टोकन लिए रहेंगे उन किसानों से धान खरीदी की जाएगी।
समर्थन मूल्य पर जिले में इस बार 129 केंद्रों में धान की खरीदी की जाएगी। जिले में इस वर्ष धान बेचने के लिए एक लाख 26 हजार 918 किसानों ने पंजीयन कराया है। वहीं राज्य सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने के कारण भी हर साल जिले में किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। शासन द्वारा इस बार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से प्रारंभ की जा रही है।
इसको लेकर तैयारी करने के निर्देश पूर्व में दिए गए थे, लेकिन जांजगीर चांपा जिले के अधिकांश खरीदी केन्द्रों में तैयारी कहीं नजर नहीं आ रही है। जिले में 129 धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी होनी है, जिनमें से अधिकांश जगहों पर साफ सफाई और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके अलावा. पेयजल, प्रसाधन का भी इंतजाम कई जगहों पर नहीं हो सका है। खास बात यह है कि इस बार सभी धान खरीदी केन्द्रों में सीसी कैमरे लगवाए जाने है, लेकिन आधे से अधिक केन्द्रों में सीसी कैमरे का अता पता नहीं है।
मिले 14 लाख नए बारदाना
जिले में धान बेचने के लिए एक लाख 26 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। वही 129 उपार्जन केदो के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी इधर धान खरीदी को लेकर 14 लाख बारदाना सेवा सहकारी समितियां में पहुंचा दिया गया है। कुल मिलाकर तीन हजार गठन बारदाना समितियां में भेज दिया गया है ताकि धान खरीदी के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं इधर देखा जाए तो ज्यादातर समितियां में धान खरीदी की तैयारी नहीं हो पाई है और ना ही सीसीटीवी कैमरे पेयजल लाइट एवं भूसे की व्यवस्था समितियां में नहीं बन पाई है।
टोकन तुहर हाथ एप में इस तरह ले सकेंगे टोकन
समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों को मोबाइल में टोकन तुहर हाथ एप डाउनलोड करना होगा. जिसके बाद नए किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने से पहले टोकन तुहर हाथ एप में सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। एप में रजिस्ट्रेशन के समय एप में समिति से जारी किसान पंजीयन क्रमांक, मोबाइल नंबर व किसान को अपनी जमीन संबंधित जानकारी को एप में डालना होगा। मोबाइल नंबर डालने पर ओटीपी के जरिए पंजीयन करना होगा। पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) हो जाने के बाद घर बैठे या किसी भी स्थान से टोकन कटवाने के लिए आनलाइन फ्रार्म भर सकेंगे।
कलेक्टर ने किसान को मिठाई खिलाकर किया शुभारंभ
धान का खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के समर्थन मूल्य पर खरीदी का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कलेक्टर आकाश छिकारा ने धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने नवागढ़ विकासखंड के सरखों और अकलतरा विकासखंड के अमरताल उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सरखों उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आये किसान को फूल माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया और धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उपार्जन केन्द्र सरखों में धान बेचने आए किसान पूरनलाल साहू को जब कलेक्टर आकाश छिकारा ने फूलमाला, शाल पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया तो वे इस आत्मीय स्वागत से गदगद हो गए।