जिस पर अमन कौशिक 10 सितंबर को आत्महत्या करने के लिए जहर सेवन कर लिया था। जिसे उपचार के लिए अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने भादवि की धारा 420,34 108,111(2) (क) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया ओरदो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। फरार आरोपित को 14 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा।
By komal Shukla
Publish Date: Fri, 15 Nov 2024 12:35:46 AM (IST)
Updated Date: Fri, 15 Nov 2024 12:35:46 AM (IST)

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर चांपा : डेढ़ करोड़ रुपये लेकर धोखाधड़ी करने और आत्महत्या के लिऐ दुष्प्रेरित करने वाले फरार आरोपित को पकड़ने में जांजगीर पुलिस को सफलता मिली है। पूर्व में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।
कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि कोरिया निवासी सतेंद्र पटनवार हाल मुकाम द्वारिका सेक्टर 18 दिल्ली ने रिर्पोट दर्ज कराया था कि अनुराग राठौर, अंशुल गुहा, ऋषि चौहान एवं उनके अन्य साथियों को उसके भांजा पेंड्री निवासी अमन कौशिक ने कुल एक करोड़ साठ लाख रुपये उधारी दिया था जिसे वापस मांग करने पर उनके द्वारा वापस न कर धोखाधडी कर दिए और अमन कौशिक को आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने लगे।
पुलिस ने पुराना सिंचाई कलोनी निवासी आरोपित अनुराग राठौर और अंशुल गुहा को 30 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। वहीं फरार आरोपित वार्ड नंबर 21 बी रेस्ट हाउस के पीछे जांजगीर निवासी ऋषि चौहान की लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसको मुखबिर की सूचना पर 14 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
लोगों से मारपीट करना वालाआरक्षक निलंबित
नईदुनिया न्यूज, सक्ती : बाराद्वार थाने में पदस्थ आरक्षक संजीव राठौर का लोगों से मारपीट करने का एक वीडियों इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था। इस पर संज्ञान लेते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने आरक्षक को निलंबित किया है।
जिले के बाराद्वार थाने में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 134 संजीव राठौर का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ था। आम जनता के साथ हुई मारपीट का वीडियो की जानकारी एसपी अंकिता शर्मा को मिलने पर उन्होंने वीडियो की जांच कराई और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक राठौर संजीव राठौर को निलंबित कर दिया।