सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी, दो दोस्तों की मौत, गांव में शोक की लहर

Author name

August 22, 2025


CG News: जांजगीर चांपा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरुवार की रात ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा टकराई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Publish Date: Fri, 22 Aug 2025 10:08:34 PM (IST)

Updated Date: Fri, 22 Aug 2025 10:08:34 PM (IST)

सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी, दो दोस्तों की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. सड़क किनारे खड़ी ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी
  2. हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई
  3. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर चांपा। जिले में सड़क हादसों का का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरूवार की रात ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा टकराई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय सुमित कश्यप जो अपने मामा गांव कुटरा में ही रहता था। वहीं 19 वर्षीय प्रहलाद कश्यप दोनों दोस्त मिलकर गुरुवार की रात 10 से 10.30 बजे के बीच स्कूटी में निकले थे।

दोनों को अस्पताल भर्ती कराया गया

गणेश उत्सव में गाना गाने का अभ्यास को लेकर दोनों अपने अन्य साथियों को लेने जाने को निकले थे। इस दौरान सड़क के किनारे खड़ी ट्रक के पीछे स्कूटी जा टकराई हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट आने पर डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें- इंदौर में स्कूल वैन से टकराई पिता की बाइक, पीछे बैठे 14 साल के बेटे की मौत

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश

जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित किया है। घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा था। आज शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया। वही घटना के बाद आज सुबह से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। दोनो की मौत होने पर गांव में शोक की लहर है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।



Source link