30 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, शेयर मार्केट में 15% मुनाफे का लालच देकर करता था ठगी, 20 लाख की संपत्ति जब्त

Author name

January 19, 2026


Crime News CG: शेयर मार्केट और रियल स्टेट के नाम पर करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी कर फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पिछले कई …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 19 Jan 2026 05:29:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Jan 2026 05:29:20 PM (IST)

30 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, शेयर मार्केट में 15% मुनाफे का लालच देकर करता था ठगी, 20 लाख की संपत्ति जब्त
30 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

HighLights

  1. जांजगीर-चांपा से तीन जिलों में 30 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  2. शेयर मार्केट और रियल स्टेट में 15% मासिक मुनाफे का झांसा देकर करता था ठगी
  3. बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा के जिलों के लोगों को बनाया ठगी का शिकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर-चांपा। शेयर मार्केट और रियल स्टेट के नाम पर करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी कर फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पिछले कई वर्षों से बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा एवं आसपास के जिलों के लोगों को निवेश के नाम पर लालच देकर ठगी कर रहा था।

30 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार ग्राम कामता थाना शिवरीनारायण निवासी महेन्द्र कुमार कश्यप ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जून 2024 में उसकी पहचान जवाहर नगर, अकलतरा निवासी प्रमोद कुमार वैष्णव पिता स्व. मोचन दास वैष्णव 40 वर्ष से हुई थी। प्रमोद कुमार वैष्णव ने स्वयं को शेयर मार्केट व रियल स्टेट का कारोबारी बताते हुए हर माह 15 प्रतिशत मुनाफा देने का लालच दिया। भरोसा दिलाने के लिए आरोपित ने अपने नाम से इकरारनामा एवं एचडीएफसी बैंक का 10 लाख रुपये का चेक भी दिया।

naidunia_image

बेटी की शादी के लिए धान बेचकर जमा किए थे 10 लाख

बेटी की शादी के लिए धान बेचकर जमा किए गए 10 लाख रुपये महेंद्र कुमार कश्यप ने आरोपित प्रमोद कुमार वैष्णव को नगद दे दिए। कुछ समय बाद आरोपित का मोबाइल बंद हो गया और वह घर से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध थाना अकलतरा में धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपित के अन्य साथी फिलहाल फरार हैं, जिनकी पतासाजी जारी है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, थाना प्रभारी अकलतरा एवं थाना स्टाफ का सहयोग रहा।

naidunia_image

10 से 15 अन्य लोगों से भी लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी

जांच के दौरान सामने आया कि कौशल प्रसाद कश्यप से 10 लाख रुपये तथा हीरा लाल कश्यप, निवासी चोरभट्टी से 5 लाख रुपये की ठगी भी इसी तरीके से की गई थी। आसपास पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपित ने 10 से 15 अन्य लोगों से भी लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी की है। सभी को आरोपी द्वारा चेक और इकरारनामा दिया गया था।

naidunia_image

आरोपित के पास से 20 लाख की संपत्ति जब्त

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कोरबा, जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिलों में लगभग 30 करोड़ रुपये की ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित के पास से वेगनआर कार CG-11-M-8955 (लगभग 4 लाख रुपये) कार CG-11-B-5814 (लगभग 8.50 लाख रुपये) यामाहा मोटरसाइकिल CG-11-BL-3379 (पुत्र के नाम से) कुल जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है। अन्य अर्जित संपत्तियों, भूमि और मकान की जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link