CG में शराब दुकान में कर्मचारी ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप

Author name

January 23, 2026


सक्ती जिले के जैजैपुर में स्थित शराब दुकान से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कार्यरत एक प्लेसमेंट कर्मचारी ने मानसिक प्रताड़ना से त …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 23 Jan 2026 05:46:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 23 Jan 2026 05:46:29 AM (IST)

CG में शराब दुकान में कर्मचारी ने किया आत्मदाह का प्रयास, सुसाइड नोट से मचा हड़कंप
घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज।

HighLights

  1. सुसाइड नोट में मानसिक प्रताड़ना के आरोप
  2. ट्रांसफर धमकी और पैसों की मांग का जिक्र
  3. कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग

नईदुनिया न्यूज जांजगीर-चांपा: सक्ती जिला अंतर्गत जैजैपुर स्थित शराब दुकान में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारी द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शराब दुकान परिसर के सामने की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे समय रहते बचा लिया।

समय पर इलाज से बची जान

घटना के बाद कर्मचारी को तत्काल जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर है और निगरानी में उपचार जारी है।

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

आत्मदाह का प्रयास करने वाले कर्मचारी की पहचान आकाश कर्ष के रूप में हुई है, जो जैजैपुर शराब दुकान में सेल्समैन है। आकाश ने घटना से पहले एक पत्र लिखा, जिसमें उसने जिला आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

ट्रांसफर धमकी और पैसों की मांग का आरोप

पत्र में उल्लेख है कि उसे जैजैपुर से सक्ती ट्रांसफर करने की धमकी दी जा रही थी और पैसों की मांग कर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। बताया गया है कि वेतन बढ़ने के बाद प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा कर्मचारियों से पैसे मांगने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि की प्रतिक्रिया

मामले पर कांग्रेस विधायक के जिला प्रतिनिधि उमाशंकर चन्द्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और प्लेसमेंट कंपनी तथा आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर निष्पक्ष जांच के बाद कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

जानकारी मिलने पर मौके में स्टाफ को भेजा गया, और जैजैपुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है , आगे मामले में पूछ ताछ की जा रहा है।

-जी एस राजपूत, जैजैपुर थाना प्रभारी



Source link