Saif Ali Khan Attack: आकाश कन्नौजिया की जिंदगी बेहाल, हिरासत में लिए जाने के बाद रिश्ता टूटा, नौकरी भी गई

Author name

March 19, 2025


सैफ अली खान पर हमले के मामले में गलती से हिरासत में लिया गया आकाश कैलाश कनौजिया अब मुश्किलों का सामना कर रहा है। उसे नौकरी से निकाल दिया गया और शादी का प्रस्ताव भी रद्द हो गया। मुंबई पुलिस की गलती से आकाश की जिंदगी प्रभावित हुई है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Tue, 28 Jan 2025 05:57:38 PM (IST)

Updated Date: Tue, 28 Jan 2025 06:43:51 PM (IST)

Saif Ali Khan Attack: आकाश कन्नौजिया की जिंदगी बेहाल, हिरासत में लिए जाने के बाद रिश्ता टूटा, नौकरी भी गई
मुंबई पुलिस की गलती, हिरासत ने आकाश की छवि को नुकसान पहुंचाया।

HighLights

  1. सैफ अली खान मामले में आकाश गलती से गिरफ्तार हुआ।
  2. हिरासत में लिए जाने के बाद आकाश की नौकरी चली गई।
  3. मीडिया में खबर फैलने से शादी का प्रस्ताव भी रद्द हुआ।

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर चांपा। सैफ अली खान पर हमले के मामले में गलती से हिरासत में लिए गए शख्स की जिंदगी बर्बादी की कगार पर आ गई है। उसे न केवल अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा, बल्कि शादी का प्रस्ताव भी रद्द हो गया, जबकि बाद में असली आरोपित को मुबंई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार किया है।

नौकरी और शादी की उम्मीदें टूटीं

आकाश 18 जनवरी को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा हिरासत में लिया गया था, जब वह मुंबई से जांजगीर आ रहा था। हिरासत में लिए जाने के बाद, उसकी छवि पर बुरा असर पड़ा और मीडिया में खबर फैलने के बाद उसकी नौकरी चली गई।

पुलिस के शक ने तबाह किया सपना

आकश दादी तुलसा बाई यादव ने बताया कि आकाश का शादी का प्रस्ताव भी टूट गया, क्योंकि संदिग्ध होने की खबर के बाद लड़की का परिवार उससे मिलने से मना कर दिया। मुंबई पुलिस की गलती के कारण आकाश की ज़िंदगी पर गहरा असर पड़ा है। दादी ने बताया कि आकाश की मां इस घटना से बहुत चिंतित हैं।

एक गलत अलर्ट और…

इस घटना का मुख्य कारण मुंबई पुलिस की ओर से आरपीएफ को भेजा गया अलर्ट था, जिसमें आकाश को सैफ अली खान के घर पर हमले के आरोपी के रूप में संदिग्ध बताया गया। हालांकि, वास्तविक आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को बाद में मुंबई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया।

हिरासत से रिहा होने के बाद आकाश के दादी ने बताया कि उसकी मां बेहद चिंतित थीं, और मेरी दादी ने बताया कि शादी के प्रस्ताव वाले परिवार ने इस घटना के बाद मुझसे मिलने से इनकार कर दिया।



Source link