घर में मिला पत्नी और बेटी का जला शव, पेड़ पर लटकी थी पति की लाश

Author name

April 16, 2025


घरघोड़ा थाना क्षेत्र में युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है, वहीं उसकी पत्नी और बेटी का शव घर में जला हुआ मिला। घटना की जानकारी पर सरपंच और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Fri, 10 Jan 2025 03:50:34 PM (IST)

Updated Date: Fri, 10 Jan 2025 04:17:23 PM (IST)

घर में मिला पत्नी और बेटी का जला शव, पेड़ पर लटकी थी पति की लाश
पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर जांच में जुटी।

HighLights

  1. घरघोड़ा क्षेत्र में आग से मां-बेटी की मौत।
  2. संतोष कुमार की आत्महत्या की बात सामने।
  3. कमतरा सरपंच ने पुलिस को दी जानकारी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत कमतरा में मां-बेटी की जलकर मौत हो गई और घर भी जलकर खाक हो गया। वहीं पति संतोष कुमार का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला। युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।

naidunia_image

इस घटना से गाव और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कमतरा सरपंच कुलदीप राठिया मौके पर पहुंचे और घरघोड़ा पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

खबर अपडेट की जा रही है…



Source link