छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से भाजपा ने महापौर पद के लिए चायवाले को प्रत्याशी बनाया है। 1996 में भाजपा से जुड़े जीवर्धन चौहान तीन दशकों तक पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य किया। राजनीति में उनकी सक्रियता और संघर्ष ने उन्हें पार्टी का महत्वपूर्ण चेहरा बनाया।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Mon, 27 Jan 2025 10:23:03 PM (IST)

Updated Date: Mon, 27 Jan 2025 10:23:03 PM (IST)

CG Civic Bodies Election: एक और चायवाले को BJP ने दिया बड़ा मौका, बनाया मेयर प्रत्याशी
चायवाले और संघ के स्वयंसेवक जीवर्धन चौहान को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

HighLights

  1. चाय बेचते थे भाजपा मेयर प्रत्याशी जीवर्धन।
  2. 1996 से तीन दशक तक भाजपा में किया काम।
  3. विभिन्न पदों पर रहते भाजपा में सक्रिय रहे।

नईदुनिया प्रतिनिधि रायगढ़ : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। रायगढ़ से मेयर पद के लिए भाजपा ने एक चायवाले साधारण से कार्यकर्ता को अपना प्रत्याशी बनाया है। 1996 से भाजपा की सदस्यता लेने वाले जीवर्धन चौहान को महापौर पद हेतु भाजपा ने मैदान में उतारा है।

ऐसा रहा जीवर्धन का सफर

संघ की शाखाओं में बतौर स्वयं सेवक के रूप में जुड़े रहने वाले जीवर्धन ने समाज के लिए कार्य करने का जज्बा संघ की पाठशाला से ही सीखा। 6 जनवरी 1979 को जन्में जीवर्धन चौहान के पिता का नाम किशोरी लाल चौहान है, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।

naidunia_image

चाय का लगाते थे ठेला

रेलवे कॉलोनी सोनकर पारा वार्ड 38 में रहने वाले जीवर्धन माल धक्का के निकट चर्च के पास ठेले में चाय पान बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। 1996 के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के संपर्क में आए और उन्होंने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

naidunia_image

3 दशक तक किया पार्टी में काम

भाजपा के महापौर प्रत्याशी बनने तक तीन दशक तक भाजपा के लिए काम किया और इस दौरान चाय बेचने का काम नहीं छोड़ा। क्षेत्र के लोग आज भी उन्हें जीवर्धन चाय वाला के रूप में जानते हैं। वर्ष 1998 के दौरान जीवर्धन वार्ड अध्यक्ष बने। वर्ष 2004 के दौरान भाजयुमो नगर कार्यकारिणी में शामिल हुए।

2005 में भाजपा नगर मंत्री बने

उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने वर्ष 2005 में भाजपा नगर मंत्री पद का दायित्व दिया। वर्ष 2006 के दौरान जीवर्धन की भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। वर्ष 2008 के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा का नगर महामंत्री बनाया गया।

naidunia_image

वर्ष 2010 के दौरान जीवर्धन को नगर पालिका एल्डरमेंन बनाया गया। वर्ष 2011 के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष के रूप में जीवर्धन की ताजपोशी हुई।

और भी पद दिए गए

जुट मिल क्षेत्र में भाजपा की जड़ों को मजबूत करने वाले जीवर्धन 2019 से 2024 के दौरान लोकसभा व विधानसभा एवं नगरी निकाय चुनाव में शक्ति केंद्र संयोजक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। राजनीति में सक्रियता को देखते हुए चौहान समाज ने जीवर्धन को 2013 के दौरान चौहान समाज का जिला प्रवक्ता बनाया।

18 सितंबर 2013 के दौरान पुसौर में रायगढ़ जिला गाड़ा चौहान समाज के महासम्मेलन में जीवर्धन की भूमिका अहम रही। वर्तमान में जीवर्धन प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा जिला भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य जशपुर मोर्चा प्रभारी के साथ 2023 से 2024 तक विधानसभा व लोकसभा में शक्ति केंद्र प्रभारी रहे।



Source link