Raigarh News: मूसलाधार बारिश के बाद तालाब बना पूरा शहर, नदी-नाले उफान पर, जल निकासी की व्यवस्था नहीं

Author name

July 4, 2025


By Roman Tiwari

Publish Date: Fri, 04 Jul 2025 11:53:16 AM (IST)

Updated Date: Fri, 04 Jul 2025 11:56:14 AM (IST)

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: जिले में बुधवार रात से आरंभ मूसलाधार बारिश दूसरे दिन दोपहर तक चला। बारिश शहर की चाल को बिगाड़ कर रख दिया। सीजन में पहली बार केलो नदी उफान पर बहने लगी, चहुओर बारिश से जलभराव, नाले और नालियां का पानी लोगो के घरों दुकान में प्रवेश कर गया। जल निकासी नहीं होने से पॉश कॉलोनी, मुख्य मार्ग और मोहल्ला तालाब बन गया। naidunia_image

बता दें कि शहर में समोचित जल निकासी नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर नदी की धार की तरह बहने लगा। जल भराव की समस्या से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिसने नगर निगम के दावे की पोल को खोलकर रख दी। शहर में हर साल इस समय जल भराव हो जाता है।

naidunia_image

अतिक्रमण के कारण हो रही समस्या

दरअसल, शहर के 48 वार्डों में जितने भी नाले नाली हैं, उनमें अधिकांश रसूखदार अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। यहीं हाल शहर के दूसरे इलाकों का भी है।। इन इलाकों में हर साल करोड़ों रूपये खर्च कर नालों की साफ-सफाई करवाई जाती हैं, लेकिन उसके बाद भी बारिश में जल भराव की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

आम लोग बोलें- प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान

भारी बारिश के कारण शहर के हालात ऐसे बने हुए है कि लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जिला प्रशासन और नगर निगम से शहर में नालियों के निर्माण की मांग की गई थी। साथ ही जल निकासी की समुचित प्रबंध करने को लेकर भी निवेदन किया गया था।

naidunia_image

लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसका नतिजा यह है कि पहली ही बारिश में शहर की सड़कों और रिहायसी इलाकों में पानी भर गया । इसके बाद जाकर प्रशासन और नगर निगम की नींद टूटी। निगम की ओर टीम बनाकर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा निरीक्षण किया गया।

इन इलाकों में भरा पानी

रुक्मणि विहार कालोनी, पेठु डबरी, रेलवे अंडर ब्रिज, गोपी टाकीज मार्ग, रामलीला मैदान के सामने गणेश तालाब मार्ग के साथ अन्य स्थानों से भी इसी तरह की समस्या सामने आया है। इसी के साथ जिंदल रोड में भगवानपुर, मोदी नगर, गोरखा, फ्रेडन्स कालोनी, सिद्धि विनायक कालोनी, इंदिरा नगर, में जल भराव रहा जबकि रामभाठा नाला तथा ढिमरापुर, गोगा मंदिर नाला उफान पर रहा।

यह भी पढ़ें: CG Liquor Scam: पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने शराब की काली कमाई से महुआ खरीदा, चुनाव में हवाई यात्रा, संपत्तियों में किया निवेश

आरपीएफ थाने के बाहर गाड़ियां डूबी

भारत सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायगढ़ रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। जिसकी लागत 18 करोड़ रुपये से अधिक है। लेकिन यहां भी जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। बारिश के बाद आरपीएफ थाने के बाहर 2 फीट पानी जमा हो गया। स्टेशन के इंजीनियरिंग विभाग में पानी भर गया। पुलिस कर्मियों की गाड़िया डूब गई।

गौरतलब है कि पहले ही बारिश के बाद रायगढ़ के अधिकांश इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आ गई है। समुचित जल निकासी प्रणाली नहीं होने और नालियों के अतिक्रमण के कारण शहर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसे लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से कोई ठोष कदम नहीं उठाया जा रहा है।



Source link