होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिला GAIL India के GM का शव, मौत के कारणों का नहीं चला पता

Author name

October 27, 2025


रायगढ़ के एक होटल के कमरे में गेल इंडिया कंपना के जनरल मैनेजर का शव पड़ा हुआ मिला। संदिग्ध परिस्थिति में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Mon, 27 Oct 2025 01:56:00 PM (IST)

Updated Date: Mon, 27 Oct 2025 02:03:56 PM (IST)

होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में मिला GAIL India के GM का शव, मौत के कारणों का नहीं चला पता
होटल के कमरे में मिला शव

HighLights

  1. होटल के कमरे में मिला गेल कंपनी के GM का शव
  2. 24 अक्टूबर से रुके थे होटल में, यहीं से काम कर रहे थे
  3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा मौत का खुलासा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: रायगढ़ के एक थ्री स्टार होटल के कमरे से गेल इंडिया कंपनी के जीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, तेजकुमार बड़ा (57) सिविल लाइन, बिलासपुर के रहने वाले थे। वे 24 अक्टूबर से रायगढ़ के थ्री स्टार होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में रहकर अपनी टीम के साथ गेल इंडिया कंपनी के ऑफिस का संचालन कर रहे थे। वे कंपनी में जीएम के पद पर पदस्थ थे। होटल के कमरे से ही काम कर रहे थे।

शनिवार की रात तेजकुमार ने रोज़ की तरह अपने कमरे में जाकर आराम किया। सुबह परिजनों ने उनके मोबाइल पर काल कर संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने होटल प्रबंधन से संपर्क किया और हालचाल जानने को कहा।

मैनेजर और कर्मचारी जब तेजकुमार के कमरे पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। मास्टर चाबी से दरवाजा खोलने पर देखा कि तेजकुमार कमरे में जमीन पर पड़े थे। तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई और जिंदल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Source link