अगले दो दिनों तक फिर गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड; कुछ इलाकों में सुबह धुंध छाए रहने की संभावना

Author name

January 21, 2026


अगले दो दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 21 Jan 2026 06:27:58 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Jan 2026 06:31:27 AM (IST)

CG Weather Update: अगले दो दिनों तक फिर गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड; कुछ इलाकों में सुबह धुंध छाए रहने की संभावना
सुबह धुंध छाए रहने की संभावना

HighLights

  1. रायपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
  2. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज
  3. सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। अगले दो दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है, इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 68 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 46 प्रतिशत दर्ज की गई। दिनभर वर्षा नहीं हुई।

दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर-जगदलपुर सबसे ठंडे

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर और जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहा, जबकि पेण्ड्रारोड में अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम का असर

मौसम विभाग के अनुसार मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल में पछुआ हवाओं के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका अक्ष समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी ऊपर स्थित है। इसके साथ ही उत्तर भारत पर उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है, जिसकी मुख्य हवाएं समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर लगभग 130 समुद्री मील प्रति घंटे की गति से चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- रात को देखा था, सुबह तक चोरी हो गया पुल… चोर काट कर ले गए 15 टन वजनी 60 फीट लंबा लोहे ढांचा

शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। दो दिनों के बाद भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है।

रायपुर शहर का हाल

रायपुर शहर में बुधवार को सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ठंड में हल्की नरमी के बावजूद सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा।



Source link