चलती गाड़ी में रील बना रही थी लड़कियां, डिवाइडर से टकराई और सिर धड़ से हो गया अलग

Author name

April 4, 2025


रील बनाने के शौक ने रायपुर में एक लड़की की जान ले ली। वो अपने दो फ्रेंड के साथ तेज रफ्तार में स्कूट चलाते हुए वीडियो बना रही थी। इसी दौरान गाड़ी डिवाइडर से टकराई गई। इसमें गाड़ी चला रही लड़की का सिर लोहे की रॉड से टकराकर धड़ से अलग हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई और दोनों फ्रेंड घायल हो गईं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 03 Apr 2025 11:55:16 AM (IST)

Updated Date: Fri, 04 Apr 2025 03:09:28 PM (IST)

चलती गाड़ी में रील बना रही थी लड़कियां, डिवाइडर से टकराई और सिर धड़ से हो गया अलग
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया हादसा।

HighLights

  1. स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, छात्रा की मौत।
  2. गाड़ी में पीछे बैठी दो लड़कियां हादसे में घायल हो गई हैं।
  3. यह पूरी दुर्घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। तेज रफ्तार में स्कूटी चलाते हुए रील बना रहीं लड़कियां हादसे का शिकार हो गईं। गाड़ी डिवाइडर और स्कूटी चला रही युवती आलिया खान (18) का सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार दो अन्य नाबालिग लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द की है।

हादसे के बाद गुरुवार को एआईजी संजय शर्मा घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया आस-पास जांच की गई तो सामने आया है कि युवतियां चलती गाड़ी में मोबाइल में रील बना रही थी। गाड़ी की रफ्तार भी थी। इस दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और इसके बाद युवती का सिर खंभे से टकरा गया।

घूमने के लिए गई थी

आलिया खान (18) निवासी टिकरापारा की चौरसिया कॉलोनी की रहने वाली थी और कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। बुधवार को वह अपनी दो दोस्तों बुशरा खान (17) और आलिया खान (14) के साथ बोरियाखुर्द से कमल विहार की ओर घूमने जा रही थी।

naidunia_image

रास्ते में तेज रफ्तार के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि आलिया का सिर डिवाइडर के लोहे के एंगल से टकराने के कारण शरीर से अलग हो गया।

घायलों की हालत सामान्य

पीछे बैठी दोनों लड़कियों को सिर और पैरों में चोटें आईं, जिनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। स्थिति सामान्य है।

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

एआईजी ने बताया कि लोग शहर में हेलमेट नहीं पहनते हैं। अगर युवती हेलमेट पहने होती तो उसकी जान बच सकती थी।



Source link