छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता केके श्रीवास्तव को भगाने में मदद करने का आरोपी आशीष शिंदे गिरफ्तार, टिकट दिलाने के नाम पर कई लोगों से ऐंठे पैसे

Author name

July 8, 2025


Ashish Shinde Arrested: रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने तांत्रिक केके श्रीवास्तव को भगाने में मदद करने वाले युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि वह केके श्रीवास्तव को अपनी गाड़ी में लगातार घुमा रहा था। कुछ लोगों से टिकट दिलाने के नाम पर इसके द्वारा पैसे भी लिए गए थे।

By Mohan Kumar

Publish Date: Tue, 08 Jul 2025 04:46:11 PM (IST)

Updated Date: Tue, 08 Jul 2025 04:55:08 PM (IST)

छत्तीसगढ़: कांग्रेस नेता केके श्रीवास्तव को भगाने में मदद करने का आरोपी आशीष शिंदे गिरफ्तार, टिकट दिलाने के नाम पर कई लोगों से ऐंठे पैसे
पुलिस ने युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे को गिरफ्तार

HighLights

  1. पुलिस ने युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे को गिरफ्तार
  2. आशीष शिंदे पर केके श्रीवास्तव को भगाने का आरोप
  3. केके श्रीवास्तव की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

रायपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि: राजधानी की तेलीबांधा पुलिस ने युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी तांत्रिक केके श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि शिंदे ने केके को फरार कराने में मदद की थी। इसके अलावा आरोपी केके श्रीवास्तव को अपनी गाड़ी में लगातार घुमा रहा था। कुछ लोगों से टिकट दिलाने के नाम पर इसके द्वारा पैसे भी लिए गए थे।

केके श्रीवास्तव की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले केके श्रीवास्तव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उस पर कई करोड़ की ठगी और तांत्रिक गतिविधियों की आड़ में लोगों से धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान केके श्रीवास्तव से 300 करोड़ रुपये के लेनदेन और प्रॉपर्टी से जुड़े अहम सुराग मिले हैं।

केके श्रीवास्तव की पुलिस रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इसके ठीक अगले दिन आशीष शिंदे की गिरफ्तारी की गई है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत पर केके श्रीवास्तव

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और तांत्रिक केके श्रीवास्तव की रिमांड सोमवार को खत्म हो गई है, जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। उसे कुल 12 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था।

पुलिस रिमांड को दौरान खुले कई राज

बताया जा रहा है कि केके ने रिमांड में पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया कि उसने म्यूल बैंक खातों के माध्यम से देशभर से करोड़ों रुपये की ठगी की। उसने यह भी बताया कि वह नकदी में कई बड़े नेताओं को पैसा पहुंचाता था। हालांकि पुलिस को इस मामले में अब तक कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं मिले है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने कई बार उन्हें गुमराह भी करने की कोशिश की।



Source link