त्योहारों में यात्रियों की बल्ले-बल्ले: रायपुर से भोपाल के लिए डेली फ्लाइट, जयपुर-राजकोट रूट पर भी बढ़ी मांग

Author name

September 2, 2025


Raipur to Bhopal Daily Flights: रायपुर से भोपाल के लिए 20 सितंबर से इंडिगो (Indigo) रोजाना उड़ान सेवा शुरू करेगी। अभी तक यह फ्लाइट सप्ताह में केवल तीन दिन चलती थी। वहीं रायपुर से जयपुर, राजकोट, पटना और चंडीगढ़ के लिए भी सीधी उड़ान की मांग तेज हो गई है।

Publish Date: Tue, 02 Sep 2025 12:57:22 PM (IST)

Updated Date: Tue, 02 Sep 2025 12:59:31 PM (IST)

त्योहारों में यात्रियों की बल्ले-बल्ले: रायपुर से भोपाल के लिए डेली फ्लाइट, जयपुर-राजकोट रूट पर भी बढ़ी मांग
रायपुर एयर कनेक्टिविटी होगी मजबूत

HighLights

  1. रायपुर-भोपाल फ्लाइट अब होगी रोजाना
  2. इंडिगो ने लिया बड़ा फैसला, यात्रि खुश
  3. त्योहारी सीजन में बढ़ी हवाई यात्री संख्या

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: त्योहारी सीजन में हवाई यात्रियों की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट से नई सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। अब रायपुर से भोपाल के लिए 20 सितंबर से रोजाना फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी। अभी तक यह फ्लाइट सप्ताह में केवल तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) चल रही थी। यात्रियों की बढ़ती मांग के चलते इंडिगो ने इसे डेली फ्लाइट के रूप में शुरू करने का निर्णय लिया है।

रायपुर से जयपुर, राजकोट, पटना की मांग तेज

इसी तरह रायपुर से जयपुर, राजकोट, पटना और चंडीगढ़ के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने की मांग तेज हो गई है। इसके लिए स्थानीय ट्रैवल एसोसिएशन और कारोबारी संगठनों ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि लंबे समय से इन रूटों पर सीधी कनेक्टिविटी की मांग की जा रही है।



Source link