Prostitution in Raipur: गांव की लड़कियों की गरीबी और लाचारी का फायदा उठाने वाली यह खबर छत्तीसगढ़ के रायपुर से है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अपने आदमी को ग्राहक बनाकर पहुंचाया। उससे कहा गया कि मौके पर अनैतिक गतिविधियां नजर आए, तो वह मिस्ड कॉल कर दे।
By Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 02 Jun 2025 01:59:47 PM (IST)
Updated Date: Mon, 02 Jun 2025 02:31:18 PM (IST)

HighLights
- रिहायशी क्षेत्र भाठागांव में चल रहा था देह व्यापार
- पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी को पकड़ा
- लड़कियां बोलीं- एक महीने पहले यहां लाया गया था
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर (Prostitution in Raipur): राजधानी में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने राजफाश किया है। आरोपी प्रदेश के कई छोटे कस्बों और गांवों से गरीब लड़कियों को निशाना बनाकर रायपुर लाए थे। उन्हें घरों में काम दिलाने का झांसा देकर राजधानी लाया गया। यहां उनकी बेबसी और आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया।
यह देह व्यापार शहर के रिहायशी क्षेत्र भाठागांव के एक किराए के मकान में चल रहा था। पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।
मुखबिर को ग्राहक बनकर पहुंचाया… पुलिस ने ऐसे दी दबिश
- आरोपी पर सारंगढ़, जांजगीर-चांपा और सरगुजा की गरीब लड़कियों को काम दिलाने के बहाने रायपुर लाकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। पुलिस ने मौके से पंद्रह सौ रुपये नकद किए हैं।
एक महीने पहले बुलाई गई थीं लड़कियां
लड़कियों को लगभग एक महीने पहले उनके घरों से बुलाया गया था। आरोपित खुद भी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की है। आरोपित ने फोन से युवतियों से संपर्क किया था। इसके बाद उनकी आर्थिक हालातों को जानने के बाद, उन्हें रायपुर में नौकरी का झांसा दिया और यहां किराए के मकान में लाकर अपने साथ रख लिया। कुछ दिनों तक खाली बैठने के बाद उसने युवतियों को अधिक पैसे मिलने का लालच देकर देह व्यापार में धकेल दिया।