दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत विभिन्न सेक्शनों में अधोसंरचना विकास और सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस …और पढ़ें

HighLights
- बिलासपुर रेल मंडल में अधोसंरचना विकास और सुरक्षा संबंधी कार्य
- बिलासपुर-रायगढ़ रेलखंड पर ब्लॉक में 4 मेमू ट्रेनों का संचालन रद
- रायगढ़-किरोड़ीमल नगर के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत विभिन्न सेक्शनों में अधोसंरचना विकास और सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग पर चलने वाली लोकल (मेमू) ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
ब्लॉक के दौरान रेलवे प्रशासन द्वारा रोबर्टसन-खरसिया के बीच गर्डर डि-लांचिंग, सक्ती-बाराद्वार के मध्य गर्डर लांचिंग और रायगढ़-किरोड़ीमल नगर के बीच आटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से असुविधा के लिए खेद जताया है और यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम या पूछताछ काउंटर से जानकारी लेने की सलाह दी है।
पूरी तरह रद रहने वाली गाड़ियां
- 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू 1 मार्च को रद।
- 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू: 1 मार्च को रद।
- 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू: 1 मार्च को रद।
- 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू: 28 फरवरी को रद।
गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर तक ही चलेगी
लंबी दूरी की मेमू पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। इन्हें बीच के स्टेशनों में ही समाप्त किया जा रहा है। एक मार्च को गोंदिया-झारसुगुड़ा गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया से छूटने के बाद बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त हो जाएगी। यानी बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन नहीं चलेगी।
यह भी पढ़ें- रायपुर-गोवा-दुबई सट्टा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 सटोरिए गिरफ्तार; बैंक खाते और मोबाइल लैपटॉप जब्त
झारसुगुड़ा-गोंदिया गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा के बजाय बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच इसका परिचालन रद रहेगा।