रायपुर कलेक्ट्रेट में लगी महिला आयोग की कचहरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मामलों की सुनवाई, पुलिस पर केस दबाने का आरोप

Author name

June 6, 2025


राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के. रहाटकर छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को रायपुर कलेक्ट्रेट में अस्थायी अदालत लगाकर 22 मालमों की सुनवाई की। साथ ही उनसे संबंधिक आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान महिला अभ्यार्थियों ने अध्यक्ष से पुलिस की शिकायत करते हुए उन पर मामलों को दबाने का आरोप लगाया।

By Roman Tiwari

Edited By: Roman Tiwari

Publish Date: Fri, 06 Jun 2025 02:50:58 PM (IST)

Updated Date: Fri, 06 Jun 2025 02:50:58 PM (IST)

रायपुर कलेक्ट्रेट में लगी महिला आयोग की कचहरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मामलों की सुनवाई, पुलिस पर केस दबाने का आरोप
महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष को केस के बारे में बताते हुए शिक्षक

HighLights

  1. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सुनवाई
  2. छत्तीसगढ़ प्रवास पर अध्यक्ष विजया के. रहाटकर
  3. महिला अभ्यार्थियों ने लगाए पुलिस पर आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के. रहाटकर अपने पहले छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंची। इस दौरान राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष गुरुवार को अस्थायी अदालत में तब्दील हो गया। प्रवास पर आईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया के. रहाटकर ने यहां महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की। रायपुर पुलिस द्वारा सौंपे गए 22 मामलों के प्रतिवेदन पर सुनवाई की गई, जिनमें मानसिक प्रताड़ना, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी जैसे गंभीर प्रकरण शामिल रहे।

बीपीओ केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामीण युवतियों की सराहना

जनसुनवाई के बाद विजया रहाटकर ने कलेक्ट्रेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग में संचालित बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कार्यरत कर्मचारियों से संवाद कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान दंतेवाड़ा जिले की गीदम निवासी निधि पूर्ति से विशेष बातचीत करते हुए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि छोटे से गांव से राजधानी में आकर कार्य कर रहीं निधि पूर्ति जैसी बेटियां अन्य लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पर्यावरण दिवस पर पौधा भेंट कर किया स्वागत

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के पहले छत्तीसगढ़ प्रवास पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक और अन्य सदस्यों ने नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पर्यावरण दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए विजया रहाटकर ने कहा कि महिला आयोग की भूमिका समाज में बदलाव लाने वाली है। उन्होंने राज्य महिला आयोग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यहां महिलाओं की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh news: कैसे पढ़ेंगे बच्चें… 16 जून से खुलेंगे स्कूल, लेकिन अब तक नहीं छपी किताबें, पुस्तक निगम की लापरवाही

इस मौके पर आयोग की राष्ट्रीय सदस्य ममता कुमारी, रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर गौरव सिंह, एसएसपी लाल उम्मेद सिंह, बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक सहित पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी, अधिवक्ता एवं प्रकरणों से संबंधित पक्षकार उपस्थित रहे।



Source link