रायपुर में चौपाटी की शिफ्टिंग के विरोध में क्रेन के सामने लेटे कांग्रेसी, बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप

Author name

November 22, 2025


रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के सामने बनी चौपाटी को हटाने का प्रक्रिया नगर निगम की ओर से की जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि कार्रवाई को बदले की भावना से प्ररित बता रहे हैं। कांग्रेसी कार्रवाई रोकने के लिए क्रेन के समाने लेट गए।

Publish Date: Sat, 22 Nov 2025 11:02:17 AM (IST)

Updated Date: Sat, 22 Nov 2025 11:11:17 AM (IST)

रायपुर में चौपाटी की शिफ्टिंग के विरोध में क्रेन के सामने लेटे कांग्रेसी, बदले की भावना से कार्रवाई का आरोप
शिफ्टिंग के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

HighLights

  1. रायपुर में चौपाटी शिफ्टिंग को लेकर विरोध
  2. कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर कर रहे प्रदर्शन
  3. दुकानों को यहां से आमानाका शिफ्ट किया जा रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के सामने बनी विवादित चौपाटी को हटाने का काम नगर निगम ने युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। चौपाटी में संचालित लगभग 60 दुकानों को यहां से हटाकर आमानाका ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट किया जा रहा है। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए नगर निगम के दसों जोन की टीम लगाई गई है, जिसमें मौके पर रायपुर एसडीएम नंदकुमार चौबे समेत सभी जोन के कमिश्नर, पुलिस बल और बड़ी संख्या में अमला मौजूद हैं।

naidunia_image

यह चौपाटी शुरू से ही राजनीतिक विवादों मेंरही है और अब शिफ्टिंग के दौरान एक बार फिर कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया है। चौपाटी को नहीं हटाने की मांग को लेकर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि मौके पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।



Source link