Raipur Crime News: ट्रंक से मिली युवक की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जहां मृतक की पहचान रायपुर निवासी बंजारे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस हत्या में एक वकील और एक महिला की भूमिका भी सामने आई है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
By Mohan Kumar
Publish Date: Tue, 24 Jun 2025 01:10:32 PM (IST)
Updated Date: Tue, 24 Jun 2025 01:28:33 PM (IST)

HighLights
- रायपुर में ट्रंक में लाश मिलने से मचा हड़कंप
- हत्या में एक वकील और एक महिला की भूमिका सामने आई
- पुलिस कर रही सभी पहलुओं की जांच
नई दुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के इंद्रप्रस्थ इलाके में ट्रंक से मिली युवक की लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान रायपुर निवासी बंजारे के रूप में हुई है। पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या की गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हत्या में एक वकील और एक महिला की भूमिका सामने आई है।
रायपुर में ट्रंक में मिली लाश मामले में हुआ बड़ा खुलासा, CCTV फुटेज का वीडियो भी आया सामनेhttps://t.co/6788W8AKWS pic.twitter.com/M6HNTmLZDk
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 24, 2025
पुलिस ने वारदात में शामिल कार को किया बरामद
सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद कर लिया है, जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके अलावा एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस जल्द ही इस पूरे हत्याकांड का राजफाश कर सकती है। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Crime: सूटकेस में मिली युवक की लाश, पेटी पर लिखा नाम पुलिस के लिए बना अहम सुराग