रायपुर में ड्रग्स लेते युवाओं का वीडियो वायरल…पुलिस ने की कार्रवाई, 4 पर लगाया 2-2 लाख का बाउंड ओवर

Author name

August 16, 2025


रायपुर में ड्रग्स लेते कुछ युवकों का वीडियों वायरल होने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने 4 युवको से 2-2 लाख 2-2 लाख रुपये का बाउंड ओवर लगाया गया है, जबकि वीडियो में शामिल किशोरों की काउंसलिंग कर उन्हें अभिभावकों को के पास छोड़ दिया गया।

By Deepak Shukla

Edited By: Roman Tiwari

Publish Date: Sat, 16 Aug 2025 09:04:57 AM (IST)

Updated Date: Sat, 16 Aug 2025 09:14:51 AM (IST)

रायपुर में ड्रग्स लेते युवाओं का वीडियो वायरल...पुलिस ने की कार्रवाई, 4 पर लगाया 2-2 लाख का बाउंड ओवर
ड्रग्स लेने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

HighLights

  1. ड्रग्स लेने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई
  2. 4 युवाओं पर लगाया 2-2 लाख का बाउंड ओवर
  3. नाबालिग किशोरों की काउंसलिंग कर छोड़ा गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: रायपुर में पुलिस और प्रशासन ड्रग्स के खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। नशे का सेवन करने वाले और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। रायपुर में सोशल मीडिया पर ड्रग्स का सेवन करते युवक-युवतियों का वीडियो वायरल हो रहा था, जिसके खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे चार आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 2-2 लाख रुपये का बाउंड ओवर लगाया गया है, जबकि वीडियो में शामिल टीनएजरों की काउंसलिंग कर उन्हें अभिभावकों के सुपुर्द किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने वायरल वीडियो की तस्दीक कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती की टीम ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों को चिन्हांकित कर पकड़ा। इनमें चार वयस्क युवक चंदन सोनकर (27), रितेश सोनी (24), शिवम धीवर (21) और तैफिउद्दीन (23) शामिल हैं, जो रायपुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के बताए ठिकानों पर रेड की, लेकिन वहां कोई मादक पदार्थ नहीं मिला। सभी के मोबाइल जब्त कर उनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है। चारों के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में कार्रवाई करते हुए 2-2 लाख रुपये के बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें: Narsinghpur: गोटेगांव के सरकारी स्कूल में उल्‍टा फहरा दिया तिरंगा, तीन जिम्मेदारों को नोटिस

बता दें कि रायपुर में हाल हीं में पुलिस ने बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस रैकेटे के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। ड्रग्स पेडलर्स और कुरियर वॉयस को भी गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में भी मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। नशे के खेप के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।



Source link