रायपुर में पति ने पत्नी पर हंसिए से किया जानलेवा हमला, दुधमुंहे बच्चे को भी आई चोटें; CCTV में कैद हुई वारदात

Author name

June 21, 2025


छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी पर सरेआम हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दर्दनाक बात यह है कि हमले के दौरान पीड़िता की गोद में उसका दुधमुंहा बच्चा भी था, जिसे भी हल्की चोटें आई हैं।

By Himadri Singh Hada

Publish Date: Sat, 21 Jun 2025 08:05:26 PM (IST)

Updated Date: Sat, 21 Jun 2025 08:08:25 PM (IST)

रायपुर में पति ने पत्नी पर हंसिए से किया जानलेवा हमला, दुधमुंहे बच्चे को भी आई चोटें; CCTV में कैद हुई वारदात
पति ने पत्नी पर हंसिए से किया जानलेवा हमला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी पर दिनदहाड़े हंसिए से जानलेवा हमला कर दिया। दुधमुंहे बच्चे को भी चोट आई है। यह पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह राजातालाब में किराये के मकान में रहती है और तीन वर्षों से अपने पति युगांधर परमार से अलग रह रही है। महिला झाड़ू-पोछा का काम करती है।

क्या थी घटना?

शनिवार को वह माता गैरेज के पीछे स्थित अग्रवाल सायकल शोरूम में सफाई का काम कर रही थी। काम समाप्त कर जब वह बाहर निकली तो वहां उसका पति युगांधर परमार पहले से मौजूद था। उसने महिला को मंदिर हसौद चलने के लिए कहा, लेकिन महिला द्वारा मना करने पर उसने अश्लील गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित ने महिला के साथ मारपीट करते हुए हाथ-मुक्के और हंसिया से हमला कर दिया, जिससे महिला की पीठ और पैर में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान महिला के साथ उसका दुधमुंहा बच्चा भी था, जिसे भी चोटें आई हैं। आस-पास कई लोग भी मौजूद थे। उनके द्वारा बीच बचाव किया गया।



Source link