रायपुर में 25 लाख की MDMA के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एक फरार, पुलिस करेगी नेटवर्क का खुलासा

Author name

December 28, 2025


जधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रायपुर क्राइम ब्रांच और पंडरी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 28 Dec 2025 01:08:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Dec 2025 01:08:11 PM (IST)

रायपुर में 25 लाख की MDMA के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एक फरार, पुलिस करेगी नेटवर्क का खुलासा
MDMA के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार- सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा
  2. रायपुर क्राइम ब्रांच और पंडरी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई
  3. कैलाश विश्नोई को 25 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए रायपुर क्राइम ब्रांच और पंडरी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जोधपुर (राजस्थान) निवासी अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर कैलाश विश्नोई को 25 ग्राम MDMA (एक्स्टेसी) ड्रग्स के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जब्त एमडीएमए की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।

नए साल की पार्टियों में खपाने पहुंचा था तस्कर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी कैलाश विश्नोई नए साल के जश्न के दौरान राजधानी रायपुर में ड्रग्स की सप्लाई करने पहुंचा था। क्राइम ब्रांच को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि अंतर्राज्यीय तस्कर नए साल से पहले रायपुर में मादक पदार्थों की खेप पहुंचाने वाले हैं। इसी सूचना पर टीम ने निगरानी बढ़ाई और पंडरी थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

एक अन्य तस्कर मौके से फरार

कार्रवाई के दौरान आरोपी का एक साथी शिवदास गोदारा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में ड्रग्स की सप्लाई और रिसीविंग ट्रेल का खुलासा हुआ है, जिससे यह साफ हो गया है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हैं।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पंडरी थाना में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आने वाले समय में कई और गिरफ्तारियां संभव हैं।

शाम तक होगा पूरे नेटवर्क का खुलासा

रायपुर पुलिस ने संकेत दिए हैं कि इस अंतर्राज्यीय ड्रग्स नेटवर्क को लेकर शाम तक पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है और आने वाले दिनों में ऐसी कार्रवाई और तेज की जाएगी।



Source link