रायपुर में ATM ठगी, बुजुर्ग को बातचीत में उलझाकर बदला कार्ड, आधे दर्जन ट्रांजेक्शन से लाखों रुपये उड़ाए

Author name

November 21, 2025


रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग से एक लाख नौ हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। टाटीबंध हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के राजा राम वोहरा 13 नवंबर को एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे, तभी एक युवक उन्हें बातचीत में उलझाकर उनका कार्ड बदल गया। अगले दिन अनेक ट्रांजेक्शन के मैसेज आने पर ठगी का खुलासा हुआ।

Publish Date: Thu, 20 Nov 2025 08:54:05 PM (IST)

Updated Date: Thu, 20 Nov 2025 08:54:05 PM (IST)

रायपुर में ATM ठगी, बुजुर्ग को बातचीत में उलझाकर बदला कार्ड, आधे दर्जन ट्रांजेक्शन से लाखों रुपये उड़ाए
ATM में बुजुर्ग का कार्ड बदलकर ठग ने उड़ाए 1.09 लाख रुपये

HighLights

  1. बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदला गया।
  2. 1.09 लाख रुपये उड़ा लिए गए।
  3. बेटे के फोन पर मैसेज से खुलासा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: आमानाका थाना क्षेत्र में बुजुर्ग के साथ एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख से ज्यादा की ठगी कर ली गई। टाटीबंध हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी राजा राम वोहरा से एक अज्ञात युवक ने बातचीत के दौरान चालाकी से कार्ड बदल दिया। इसके बाद ठग ने आधे दर्जन से ज्यादा ट्रांजेक्शन करते हुए करीब एक लाख नौ हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बातों में उलझाकर थमाया दूसरा कार्ड

राजा राम वोहरा के अनुसार 13 नवंबर की सुबह करीब 11:30 बजे वे राधा कृष्ण मंदिर के पास स्थित एटीएम से 5000 रुपये निकालने पहुंचे थे। उसी दौरान एक अज्ञात युवक एटीएम कक्ष में आया और उनसे बातचीत करने लगा। बुजुर्ग को भनक लगे बिना युवक ने उनके हाथ से कार्ड लेकर वैसा ही दिखने वाला दूसरा कार्ड वापस दे दिया। बुजुर्ग को यह समझ भी नहीं आया कि उनका कार्ड बदल दिया गया है।

घर पहुंचने पर खुला ठगी का राज

अगले दिन पीड़ित के बेटे अमित वोहरा के फोन पर मैसेज आया कि खाते से कई ट्रांजेक्शन हुए हैं। बैंक स्टेटमेंट निकालने पर पता चला कि सिर्फ 13 नवंबर को ही 1,09,500 रुपये एटीएम और पीओएस ट्रांजेक्शन से निकाले गए हैं। इसमें दुकान से खरीदारी और एटीएम कैश विड्राल, दोनों शामिल थे। पीड़ित ने आशंका जताई है कि वही युवक, जिसने एटीएम में बातचीत कर उन्हें उलझाया था उसी ने पिन देखने या पूछने की चालाकी की और बाद में खाते से रकम निकाल ली।

एटीएम की फुटेज से आरोपित की तलाश

पुलिस ने एटीएम की सीसीटीवी फुटेज जब्त की है। आमानाका पुलिस का कहना है कि फुटेज, ट्रांजेक्शन लोकेशन और कार्ड के उपयोग के आधार पर आरोपित की पहचान जल्द कर ली जाएगी।



Source link