रायपुर में GATE परीक्षा में ‘मुन्नाभाई’ स्टाइल में सेंध, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ हरियाणा के 6 आरोपी गिरफ्तार

Author name

February 15, 2026


राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में आयोजित GATE परीक्षा के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुन्नाभाई गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 12:46:39 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 12:46:39 PM (IST)

रायपुर में GATE परीक्षा में 'मुन्नाभाई' स्टाइल में सेंध, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ हरियाणा के 6 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा के 6 आरोपी गिरफ्तार- सांकेतिक फोटो

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में आयोजित GATE परीक्षा के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुन्नाभाई गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं और वे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से परीक्षा में नकल करने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस के मुताबिक, फरवरी 2026 में आयोजित हो रही GATE परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 12:30 बजे तथा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक निर्धारित है।

जांच जारी है

सूत्रों के अनुसार, डीडी नगर क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस और परीक्षा प्रबंधन टीम ने संयुक्त जांच की। जांच के दौरान आरोपियों के पास से विशेष इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए, जिनकी मदद से वे बाहर बैठे सॉल्वर से संपर्क में थे।

आरोपियों ने क्या बताया

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी संगठित तरीके से परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाने और डिवाइस के जरिए उत्तर उपलब्ध कराने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link