‘रिजल्ट कब आएगा?’, सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के बीच हेल्पलाइन पर छात्र पूछ रहे सवाल

Author name

March 5, 2026


छत्तीसगढ़ बोर्ड की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के एक दिन पहले शुरू की गई इस हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर कुल 805 कॉल्स का समाधान कि …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 05 Mar 2026 09:36:38 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Mar 2026 09:41:59 AM (IST)

'रिजल्ट कब आएगा?', सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं के बीच हेल्पलाइन पर छात्र पूछ रहे सवाल
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियो के सवालों के जवाब देते हुए।

HighLights

  1. 9वीं से ही अच्छे अंक का लक्ष्य कैसे बनाएं?
  2. गणित में नए ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्न आएंगे?
  3. लाउडस्पीकर की आवाज से ध्यान भटकने पर क्या करें?

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न आ रहे हैं। कई विद्यार्थी पूछ रहे हैं कि रिजल्ट कब आएगा? विषय विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों का धैर्यपूर्वक उत्तर दिया है, चाहे वह गणित के नए ब्लूप्रिंट के बारे में हो, परीक्षा के दौरान वीक्षक से प्रश्न पूछने का संदेह हो, या आहार एवं पोषण से संबंधित प्रश्न।

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा के एक दिन पूर्व शुरू की गई इस हेल्पलाइन पर अब तक टोल फ्री नंबर 18002334363 पर कुल 805 कॉल्स का समाधान किया जा चुका है। इस हेल्पलाइन का संचालन मंडल कार्यालय के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार साहू, सिरिज पाल और अंशुमन कसेर द्वारा किया जा रहा है।

आगामी परीक्षा 6 मार्च को है, इसलिए आज विशेष रूप से गणित विषय विशेषज्ञ हेल्पलाइन पर उपलब्ध रहेंगे, ताकि छात्र अंतिम समय की तैयारी में कोई भ्रम न रखें।

विद्यार्थियों के मन में उठ रहे कुछ प्रमुख सवाल हैं

9वीं से ही अच्छे अंक का लक्ष्य कैसे बनाएं? क्या गणित में नए ब्लूप्रिंट के अनुसार प्रश्न आएंगे? परीक्षा में कोई प्रश्न न समझ आने पर वीक्षक से पूछना नकल माना जाएगा? लाउडस्पीकर की आवाज से ध्यान भटकने पर क्या करें? रिजल्ट कब घोषित होगा?

यह भी पढ़ें : MP में तीसरी, चौथी, 6वीं और 7वीं की परीक्षा नौ मार्च से, ऑनलाइन भेजे जाएंगे कोश्चन पेपर



Source link