शिविर में ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशनी खो बैठे 9 मरीज; बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

Author name

November 12, 2025


बीजापुर में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है। 24 अक्टूबर को एक विशेष सर्जिकल शिविर दौरान ऑपरेशन के बाद 9 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। सभी मरीजों को आनन-फानन में रायपुर के डॉ. अंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टर मामले में संक्रमण की आशंका जता रहे हैं।

Publish Date: Wed, 12 Nov 2025 04:18:14 PM (IST)

Updated Date: Wed, 12 Nov 2025 04:25:22 PM (IST)

शिविर में ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशनी खो बैठे 9 मरीज; बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही
शिविर में ऑपरेशन के बाद मरीजों के आंखों की रोशनी चली गई

HighLights

  1. बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खलासा
  2. ऑपरेशन के बाद नौ मरीजों की आंखों में समस्या
  3. दवाओं में संक्रमण की आशंका जताई जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि रायपुर: बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 24 अक्टूबर को हुए नेत्र ऑपरेशन के बाद नौ मरीजों की आंखों में गंभीर दिक्कतें उत्पन्न हो गईं। कुछ मरीजों की आंखों की रोशनी तक चली गई, जिसके बाद आनन-फानन में सभी को रायपुर के डॉ. आंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर में नेत्र रोग विभाग की ओर से 24 अक्टूबर को एक विशेष सर्जिकल शिविर आयोजित किया गया था। इसमें कुल 14 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया गया, जिसमें से 9 मरीजों की स्थिति बिगड़ गई है, इसमें एक पुरुष और आठ महिलाएं हैं। शुरुआती दो दिनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे मरीजों की आंखों में जलन, सूजन और धुंधला दिखाई देने की शिकायतें सामने आने लगीं। कुछ मरीजों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है।

मरीजों को मेकाहारा में अस्पताल में भर्ती कराया गया

स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय चिकित्सकों ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी और सभी मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार को सभी मरीजों को मेकाहारा के नेत्र विभाग में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम ने जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में संक्रमण की संभावना जताई है, हालांकि सटीक कारण रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- IIT Bhilai में छात्र की मौत पर बवाल, रात 3 बजे डायरेक्टर ने लिए ये दो बड़े फैसले

संक्रमण की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान उपयोग किए गए उपकरणों या दवाओं में संक्रमण की आशंका जताई जा रही है। वहीं बीजापुर स्वास्थ्य विभाग ने मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। वहीं पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने अधिकारियों की बैठक ली है।



Source link